{"_id":"5ed140888ebc3e90896a2b2a","slug":"school-mainpuri-news-agr4439422142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सौ एकल स्कूलों की सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सौ एकल स्कूलों की सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के 700 एकल स्कूलों की जल्द शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले को 940 नए शिक्षक मिलने जा रहे हैं। इन स्कूलों में कई वर्षों से मात्र एक ही शिक्षक की तैनाती है।
एक शिक्षक की तैनाती के कारण यहां की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एक मात्र शिक्षक पर पढ़ाई के साथ ही शासन से मांगी जाने वाले सूचनाओं का भी आदान प्रदान करना पड़ता है।
महीने में 15 दिन तो सरकारी कामकाज में ही निकल जाते हैं। ऐसे में स्कूलों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। बेसिक शिक्षा विभाग 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले में 940 शिक्षकों की नियुक्ति करने जा रहा है। नियुक्ति प्रक्रिया के लिए आवेदन आने के बाद आगे की तैयारियां शासन के निर्देश पर शुरू हैं।
विज्ञापन
बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों से मांगी सूची
नवीन चयनित शिक्षकों को एकल और बंद विद्यालयों में भेजा जाएगा। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हर हाल में शनिवार तक एकल विद्यालयों की सूची उनके कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
शिक्षा व्यवस्था को बनाएंगे प्रभावी
नई नियुक्ति से आने वाले शिक्षकों को एकल विद्यालयों में भेजा जाएगा। जिससे कि वहां की शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके। खंड शिक्षाधिकारियों से उनके क्षेत्र के एकल विद्यालयों की सूची मांगी गई है।
विजय प्रताप सिंह बीएसए