{"_id":"61ed8ff5264a51171a20ce11","slug":"school-land-illigle-occupation-negligence-kasganj-news-agr5221921119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में उड़ाए उच्चाधिकारियों के आदेश, लापरवाहों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में उड़ाए उच्चाधिकारियों के आदेश, लापरवाहों को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के संविलियत विद्यालय मोहनपुर की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है। अधीनस्थों की रिपोर्ट और उच्चाधिकारियों के आदेश मिलने पर भी बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने गंभीरता नहीं दिखाई। अभी तक कब्जा नहीं हटा है। इस पर अब सहायक निदेशक बेसिक ने बीएसए को चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई करें।
विद्यालय की जमीन पर दबंगों का कब्जा है। वर्ष 2020 में इसकी रिपोर्ट अधीनस्थों ने उच्चाधिकारियों को दी। गंजडुंडवारा थाना प्रभारी को भी सूचित किया। तत्कालीन खंड शिक्षाधिकारी ने पत्र भेजकर अपनी आख्या दी और जमीन कब्जा मुक्त कराने का अनुरोध बीएसए से किया, लेकिन यह जमीन अभी तक कब्जा मुक्त नहीं हुई है। इस पर अब सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. पूरन सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। बीएसए को निर्देश दिए हैं कि इस जमीन को जल्द ही कब्जा मुक्त करा दें। अन्यथा की स्थिति में लापरवाह मानते हुए विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एडी बेसिक ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जमीन कब्जा मुक्त करा कर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
- सरकारी विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा है। इसकी रिपोर्ट पूर्व में ही मिल चुकी है, लेकिन यह चिंता का विषय है कि अब तक जमीन कब्जा मुक्त नहीं हुई। बीएसए को निर्देश दिए हैं कि जमीन कब्जा मुक्त कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। - डा. पूरन सिंह, सहायक शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा अलीगढ़।