फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school girl murder in mainpuri

स्कूल से लौट रही छात्रा की हत्या, पेड़ पर लटकाया शव, मौके से तीन युवक गिरफ्तार

Tue, 02 Oct 2018 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 02 Oct 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
school girl murder in mainpuri
पेड़ पर लटका छात्रा का शव - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां स्कूल से लौट रही छात्रा को मार डाला गया। उसके शव को दुपट्टे से फंदा बनाकर पेड़ पर लटका दिया गया। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने मौके से तीन युवकों को पकड़ा है। उनकी जमकर पिटाई लगाई। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा एक कॉलेज में पढ़ती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मंगलवार को गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कॉलेज गई थी। करीब 10:30 बजे जब वह घर लौट रही थी, तभी रास्ते में थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला बाग निवासी किशोर मिल गया। 

उसके साथ गांव राजलपुर निवासी साथी भी था। इस मुलाकात के करीब आधा घंटा बाद किशोरी का शव पास ही खेत में एक पेड़ पर लटका मिला।  हत्या की सूचना मिलने के बाद एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह सहित चार थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। 

पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। मृतका के भाई ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि चार आरोपियों ने उसकी बहन की हत्या करने के बाद शव पेड़ पर टांग दिया। वह मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  

मृतका के भाई की ओर से चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
अजय शंकर राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed