फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School Girl left school in agra

शोहदों से परेशान छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार

Thu, 04 Oct 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 04 Oct 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
School Girl left school in agra
छेड़छाड़

आगरा में थाना ताजगंज क्षेत्र की एक छात्रा शोहदों की धमकी से परेशान है। तीन युवक उसका पीछा करते हैं। मोबाइल पर मैसेज भेजकर परेशान कर रहे हैं। छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा ग्रेजुएशन कर रही है। उसको क्षेत्र का अभिषेक और उसके दो साथी छह महीने से परेशान कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कालेज और कोचिंग जाते समय उसका पीछा करते हैं। उसका मोबाइल नंबर पता कर लिया है। मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहे हैं। पिछले दिनों कोचिंग पर आ गए। उनके पास तमंचा भी था। इससे वह दहशत में है। उसने कालेज जाना भी छोड़ दिया है। पीड़ित परिजनों ने थाना पहुंचकर अपनी पीड़ा पुलिस अधिकारियों को सुनाई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


वहीं एक दूसरे मामले में बुधवार को एक छात्र के परिजनों ने एक कालेज में हंगामा किया। आरोप है कि छात्र कई दिन से कालेज की छात्रा का पीछा कर रहा था। छात्रा ने स्कूल में शिकायत की। इस पर प्रधानाचार्य और शिक्षक ने उसकी डांट लगा दी। इस पर उसके परिजन आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। कर्मचारियों से मारपीट कर दी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि छात्र 11वीं में पढ़ता है। दसवीं की छात्रा से वह फोन नंबर मांग रहा था। उसका पीछा करता था। कुछ दिन पहले उसे पत्र भी दे दिया। इस बारे में मंगलवार को छात्रा ने प्रधानाचार्य को बताया। इस पर प्रधानाचार्य और शिक्षक ने छात्र को समझाया। ऐसा नहीं करने को कहा।

मगर, छात्र ने घर पर बता दिया कि कालेज में उसकी पिटाई की गई है। बुधवार को परिजन आ गए। उन्होंने हंगामा किया। विरोध पर कर्मचारियों को पीटा, बाद में पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed