फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school girl dies in Rajdhani Express

राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही छात्रा की मौत, 'सियालदह' में 12 वर्षीय बालक ने तोड़ा दम

Tue, 03 Dec 2019 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
school girl dies in Rajdhani Express
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
सोमवार को अलग-अलग ट्रेनों में छात्रा सहित 12 वर्षीय बच्चे की जिंदगी का सफर थम गया। दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उपचार मिलने से पहले दोनों ने दम तोड़ दिया। फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर दोनों के शव ट्रेनों से उतार गया। दोनों घटनाओं के बारे में जिसने भी सुना, वो दंग रह गया। 
विज्ञापन

  
पहली घटना राजधानी एक्सप्रेस की है। कोलकाता से नई दिल्ली जाने वाली 12305 कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस सोमवार सुबह कानपुर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी दौरान अपनी मां सरोज देवी के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही लाली निवासी बलिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


लाली की मां सरोज देवी ने ट्रेन में स्टाफ की मदद से घटना की जानकारी रेल अधिकारियों को दी। अधिकारियों के निर्देश पर टूंडला के रेलवे चिकित्सकीय टीम को अटेंड करने भेज गया। टूंडला मुख्य नियंत्रण कक्ष ने सुबह आठ बजे के करीब नॉनस्टॉप राजधानी एक्सप्रेस को टूंडला स्टेशन पर रोका। जहां चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को नहीं कराया पोस्टमार्टम

जीआरपी की मदद से शव को ट्रेन से उतरा गया। परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका इंटरमीडिएट की छात्रा थी। तबियत कैसे बिगड़ी इसकी जानकारी नहीं है, टूंडला में उपचार दिया जाना था, लेकिन उसकी ट्रेन में ही उसकी मौत हो गई।

सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस में बच्चे की मौत

उधर, सोमवार रात सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस में परिवार के साथ यात्रा कर रहे 12 वर्षीय किशोर की तबियत बिगड़ गई। उसे उपचार मिल पाता उससे पहले ही मौत हो गई। जीआरपी टूंडला ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।

बिहार के जहानाबाद निवासी प्रचुसन (12) परिवार के साथ अजमेर जा रहा था। ट्रेन जब इटावा रेलवे स्टेशन से गुजरी। तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों की सूचना पर चिकित्सीय टीम को स्टेशन भेज गया। 

ट्रेन रात्रि नौ बजे के करीब टूंडला स्टेशन पहुंची। चिकित्सक ने जांच की तो पता चला उसकी मौत हो चुकी थी। बताया कि सर्दी से बुखार आने पर मौत हुई है। ट्रेन में हुई घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed