फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School Faces 5 Lakh Fine Over Book Black Marketing

UP: सेंट पैट्रिक्स स्कूल पर लगेगा पांच लाख का जुर्माना, किताबों की कालाबाजारी; डीएम ने उठाया सख्त कदम

Tue, 24 Mar 2026 09:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 09:42 AM IST
सार

किताबों की कालाबाजारी और मनमानी पर जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए सेंट पैट्रिक्स स्कूल पर 5 लाख रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। अब बिना अनुमति पाठ्यक्रम या किताब बदलने वाले अन्य स्कूलों पर भी सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन
School Faces 5 Lakh Fine Over Book Black Marketing
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्कूलों की मनमानी और किताबों की कालाबाजारी पर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी नाराज है। जिलाधिकारी ने सेंट पैट्रिक्स स्कूल पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया है। स्कूल के खिलाफ नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निजी स्कूलों की मनमानी से किताब या पाठ्यक्रम बदलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सोमवार को एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (जीआईआरएस) पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक की। यहां पर किताबों के अधिक मूल्य पर बेचने और एक दुकान से खरीदने का मामला उठा। इस पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड को सेंट पैट्रिक्स स्कूल पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि सेंट पैट्रिक्स स्कूल के खिलाफ जुर्माना लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिना विभाग की स्वीकृति के पाठ्यक्रम और किताब बदलने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य कोई स्कूल पाठ्यक्रम या किताब अपने स्तर से बदलता है, तो उस पर भी कार्रवाई होगी। स्कूल की प्रधानाचार्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed