फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School Closed in Agra up to 12th class due to heavy Rain and Water logging

Schools Closed: बारिश-जलभराव के बाद आगरा में बंद हुए 12वीं तक के स्कूल, जानें कब खुलेंगे

Thu, 22 Sep 2022 10:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 10:09 PM IST
सार

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी को कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों में आकस्मिक अवकाश की निगरानी के लिए कहा है।

विज्ञापन
School Closed in Agra up to 12th class due to heavy Rain and Water logging
स्कूल में छुट्टी

विस्तार

ताजनगरी आगरा में अगले दो दिन भारी बारिश की आशंका पर जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल 24 सितंबर तक बंद कर दिए हैं। 25 सितंबर को रविवार है। ऐसे में 26 सितंबर से स्कूल खुलेंगे। यह आदेश सभी सरकारी व निजी स्कूल और सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेज पर लागू होगा। डीएम ने आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी को कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों में आकस्मिक अवकाश की निगरानी के लिए कहा है। वहीं कक्षा 9 से 12वीं तक स्कूलों में आदेश का पालन कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार के दिए हैं।
विज्ञापन


आगरा में दो दिन से जारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन जारी रही। कभी रिमझिम तो कभी मूसलाधार बारिश होती रही। नाले चोक होने और जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण हाईवे से लेकर एमजी रोड तक जलभराव हुआ। कॉलोनी और मोहल्लों की गलियों में भी पानी भरा। लोगों का घर से निकलना मुश्कल हो गया। कई जगह दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया। जलभराव के कारण कई जगह सड़कें धंस गईं। सड़क धंसने से उनमें वाहन भी फंसे और कुछ जगह पेड़ भी गिरे। बारिश के कारण रोडवेज ने अपनी पांच डिपो की 40 से अधिक बसें निरस्त कर दीं। कई स्कूलों में बच्चे भीगते हुए पहुंचे तो कुछ स्कूलों ने रैनी डे घोषित कर दिया। अब प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूलों की शुक्रवार और शनिवार की छुट्टी घोषित कर दी है। 
विज्ञापन


शहर के बिजलीघर चौराहे, रामलीला मैदान के सामने, आगरा किला रोड, छीपीटोला रोड, बालूगंज रोड, चक्कीपाट, यमुना किनारा रोड, अवधपुरी, अलबतिया रोड, आजमपाड़ा, शंकरगढ़ पुलिया, सुभाष नगर, मारुति एस्टेट, दौरेठा, बिचपुरी रोड, गुरुद्वारे के पास, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, महर्षिपुरम, शिवाजी मार्केट, आईएसबीटी, ट्रांसपोर्ट नगर, कमला नगर के जी ब्लॉक, बल्केश्वर आईटीआई रोड, राधा नगर, शमसाबाद रोड, उखर्रा रोड, राजपुर चुंगी, फतेहाबाद रोड, संजय प्लेस, रामनगर चर्च रोड, बाग फरजाना, खंदारी, दयालबाग, जनकपुरी रोड, सिकंदरा, जगदीशपुरा, प्रतापनगर, गढ़ी भदौरिया, कैलाशपुरी, तोता का ताल, ट्रांसयमुना कॉलोनी, नगर निगम, लोहामंडी, ताजगंज दक्षिणी गेट पर दो फुट तक पानी भरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर टूटे पेड़

दो दिन से जारी बारिश के कारण शहर में कई जगह पेड़ भी धराशाई हो गए। संजय प्लेस स्थित आयकर भवन परिसर में लगा पुराना पेड़ गिर गया, जिसके नीचे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं आवास विकास कॉलोनी में करकुं ज रोड पर दो पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे ट्रैफिक रुक गया। बिजली और ऑप्टिकल फाइबर केबल टूटने से करकुंज रोड के लोगों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। दयालबाग और आवास विकास कालोनी में भी पेड़ टूटने से ट्रैफिक रुक गया।

इन जगहों पर धंसीं सड़कें

जीवनीमंडी में सड़क धंसने से वाहन फंस गए। काली माता मंदिर के पास सड़क के धंसने से दूध ले जा रही जिप्सी फंस गई। वाटरवर्क्स चौराहे से आंबेडकर पुल के बीच पांच जगह सड़क धंसी तो अलबतिया रोड, अवधपुरी, बिचपुरी रोड, मारुति एस्टेट, कलाकुंज, सुभाष नगर, मारुति एस्टेट से बोदला रोड, बोदला सब्जी मंडी, जगदीशपुरा, किशोर पुरा, शांतिपुरम में सड़कों के  धंसने से दो से आठ फुट बड़े गड्ढे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed