{"_id":"5e0b5d1e8ebc3e87be2cf495","slug":"school-closed-for-two-days-in-agra-due-to-cold","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: भीषण सर्दी में स्कूली बच्चों को राहत, 12वीं तक के स्कूल-कॉलेजों का अवकाश बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: भीषण सर्दी में स्कूली बच्चों को राहत, 12वीं तक के स्कूल-कॉलेजों का अवकाश बढ़ा
Tue, 31 Dec 2019 09:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 31 Dec 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से आम जनमानस बेहाल है। ऐसे में प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत दी है। भीषण सर्दी के प्रकोप को देखते हुए एक बार फिर से स्कूल-कॉलेजों का अवकाश बढ़ा दिया गया है।
वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध कालेजों व संस्थानों में शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा के मुताबिक कार्यालय खुलेंगे और परीक्षा कार्यक्रम भी यथावत रहेगा।
जिला प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज के लिए एक जनवरी (बुधवार) का अवकाश घोषित किया है, वहीं गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश है। अब स्कूल शुक्रवार यानि तीन जनवरी को खुलेंगे।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि नर्सरी से 12वीं तक संचालित सभी परिषदीय, अनुदानित, मान्यता प्राप्त, राजकीय, कान्वेंट, मिशनरीज स्कूल 1 जनवरी, 2020 को बंद रहेंगे।

नववर्ष में हो सकती है बारिश
स्कूलों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन किए जाने का भी निर्देश दिया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरे और शीतलहर से राहत नहीं मिलने की संभावनाएं व्यक्त की हैं। नववर्ष पर सर्द हवाओं के साथ बारिश भी पड़ सकती है।
सोमवार को रिकार्ड तोड़ने के बाद दिन और रात के तापमान में मंगलवार को बढ़ोतरी हुई, हालांकि दिन में पारा सामान्य से 9 डिग्री नीचे 13.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 4.9 डिग्री पर रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बुधवार और गुरुवार को गरज चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। इन दोनों ही दिन कोहरा हल्का रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है।