फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school children stranded in traffic jam during ramshankar katheriya convoy

रामशंकर कठेरिया के स्वागत में भाजपाइयों ने निकाला जुलूस, जाम से जूझा शहर

Tue, 14 Aug 2018 04:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 14 Aug 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
school children stranded in traffic jam during ramshankar katheriya convoy
रामशंकर कठेरिया के जुलूस में उमड़े भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
भाजपा हाईकमान के आदेश पर एससी आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया का आगरा में जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। कार में सवार एससी आयोग अध्यक्ष का काफिला शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरा। 
विज्ञापन


रामशंकर कठेरिया के स्वागत में बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता उमड़ पड़़े। इसके चलते शहर में जाम के हालात बन गए। दोपहर को छुट्टी के बाद घर जा रहे स्कूली बच्चों को भी कड़ी धूप में इस जाम से जूझना पड़ा।   
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह ट्रेन से सांसद रामशंकर कठेरिया आगरा पहुंचे। कैंट रेलवे स्टेशन पर सैंकड़ों भाजपाइयों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सांसद पत्नी मृदुला कठेरिया के साथ खुली कार में सवार होकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी रोड पर भीषण जाम

school children stranded in traffic jam during ramshankar katheriya convoy
हरीपर्वत चौराहे पर स्कूली बच्चों को रोका - फोटो : अमर उजाला
एससी आयोग अध्यक्ष की कार के साथ गाड़ियों का काफिला चल रहा था। इसके चलते एमजी रोड बंद हो गया। सड़क पर दूसरी ओर वाहनों के दवाब के कारण भारी जाम लग गया। लोग घंटों जाम के कारण परेशान भी रहे।

एमजी रोड पर रामशंकर कठेरिया के जुलूस की वजह से आधे घंटे से ज्यादा देर तक जाम लगा रहा। सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। कई स्कूली वाहन भी फंस गए। यहां तक पैदल घर जा रहे स्कूली बच्चों को भी जाम से दो चार होना पड़ा। 
 
हरीपर्वत चौराहे पर स्कूली बच्चों को रोक दिया गया। काफी देर तक बच्चे कड़ी धूप में खड़े रहे। जब भाजपा सांसद का काफिला गुजर गया तब जाकर स्कूली बच्चे वहां से निकले और अपने घर पहुंचे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed