{"_id":"5c46b0fcbdec22738963484e","slug":"school-children-protest-against-teacher-s-transfer-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के तबादले के विरोध में स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के तबादले के विरोध में स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Tue, 22 Jan 2019 11:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बैठे बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में एक शिक्षक तबादले के विरोध में स्कूली बच्चे सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों के साथ ये बच्चे कलेक्ट्रेट पहुंचे और शिक्षक का तबादला रोके जाने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
मामला बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम धर्ननेर स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। इस विद्यालय में तैनात अमित सिंह यादव का तबादला कर दिया गया। तबादला होने पर स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों को खासा दुख हुआ।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शिक्षक का तबादला रुकवाने की ठान ली। सोमवार को दर्जनों ग्रामीण स्कूली बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और शिक्षक के तबादले का विरोध किया। उन्होंने मांग की कि शिक्षक का तबादला रोका जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी बच्चों ने स्पष्ट कहा कि जब तक शिक्षक को वापस स्कूल में नहीं भेजा जाएगा तब तक वे घर नहीं जाएंगे। इस पर डीएम प्रदीप कुमार ने बच्चों को आश्वासन दिया। इसके बाद बच्चे वापस चले गए।