फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school boundry wall destroyed by tahseeldar

तहसीलदार ने स्कूल पर बनाई दीवार कराई ध्वस्त

Sun, 24 Apr 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
school boundry wall destroyed by tahseeldar
24एमएनपी-27-किशनी के बेरागपुर परिषदीय स्कूल पर बनाई गई दीवाल को ध्वस्त कराते तहसीलदार ब नायव तहसील? - फोटो : MAINPURI
किशनी। गांव बैरागपुर के प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर दीवार खड़ी कर अराजकतत्व ने रास्ता बंद कर दिया। प्रधानाध्यापक ने इसकी शिकायत एसडीएम से की, जिसके बाद शनिवार की शाम तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ जाकर दीवार को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र के गांव बैरागपुर के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवनीश कुमार शनिवार की सुबह जब विद्यालय पहुंचे तो देखा कि मुख्य द्वार को दीवार बनाकर बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि जिन लोगों ने काफी समय पहले स्कूल बनाने के लिए जमीन को दान स्वरूप दिया था। उनका दामाद एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गांव आया था। उसके द्वारा ही मुख्य द्वार को दीवार बनाकर बंद किया गया है। प्रधानाध्यापक ने इसकी शिकायत खंड शिक्षाधिकारी को भेजी। इसके साथ ही ग्रामीणों के साथ तहसील आकर एसडीएम को ज्ञापन भी दिया था। एसडीएम जयप्रकाश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। शनिवार देर शाम तहसीलदार कमल कुमार, नायव तहसीलदार रोहित यादव, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, लेखपाल की टीम मौके पर पहुंची और अराजक तत्व द्वारा बनाई गई दीवार को गिराकर ध्वस्त कर दिया गया। एसडीए ने कहा कि दोबारा से अवैध अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed