फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School allotted to remaining teachers of 69 thousand recruitment

69 हजार भर्ती के अवशेष शिक्षकों को आवंटित हुआ विद्यालय

Thu, 18 Nov 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
School allotted to remaining teachers of 69 thousand recruitment
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय में 69 हजार शिक्षक भर्ती के छूटे हुए शिक्षकों को ऑनलाइन विद्यालय आवंटन का कार्य किया गया। बीएसए कार्यालय में ऑनलाइन विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया जिलाधिकारी द्वारा नामित समिति ने की।
विज्ञापन

शासन ने 16 नवंबर को 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति पाने वाले अवशेष शिक्षक - शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटन के निर्देश दिए थे। 17 अक्तूबर को समिति की बैठक नहीं हो पाई थी। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे समिति की बैठक बीएसए कार्यालय पर हुई। सदस्यों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को ऑनलाइन विद्यालय आवंटित किए। प्राचार्य डायट नरेंद्र पाल सिंह और बीएसए कमल सिंह की देख रेख में शिक्षक - शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटन किया गया। बीएसए ने नव नियुक्ति शिक्षक- शिक्षिकाओं को निर्देश दिए कि वे संबंधित विद्यालयों में समय से पहुंचकर शिक्षण कार्य करें। समिति में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमन यादव, प्रवक्ता सुनीता देवी और राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी के प्रवक्ता सुरेश चंद्र, कमला बाबू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed