{"_id":"5d7e7f1f8ebc3e93bb4c5c33","slug":"scam-in-pradhan-mantri-awas-yojana-mainpuri-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः प्रधानमंत्री आवासों में फर्जीवाड़ा पकड़ा, अपात्रों के खाते में भेज दी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः प्रधानमंत्री आवासों में फर्जीवाड़ा पकड़ा, अपात्रों के खाते में भेज दी धनराशि
Mon, 16 Sep 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड बेवर की ग्राम पंचायत जासमई में प्रधानमंत्री आवासों में फर्जीवाड़ा किया गया। शिकायत पर जांच कराई गई तो पूरा मामला खुल गया। इसके बाद प्रशासन ने आनन फानन में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही आवासों की धनराशि की वसूली करने के आदेश दिए हैं।
डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव (प्रभारी एडीओ पंचायत)को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में शिकायत पर खंड विकास अधिकारी बेवर ने जांच की। इस दौरान पता चला कि ग्राम पंचायत में छह लोगों को प्रधानमंत्री आवास की धनराशि अपात्र होने के बाद भी दे दी गई।
खंड विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर परियोजना निदेशक ने डीपीआरओ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने आवासों के फर्जीवाड़े में जिम्मेदारों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बाद डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव अनिल मिश्रा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

इसके बाद उन पर कार्रवाई होना तय है। वहीं, अगर सचिव के जवाब में ग्राम प्रधान का नाम शामिल किया जाता है तो ग्राम प्रधान पर भी हर हाल में कार्रवाई होगी। लगातार सामने आ रहे आवासों के फर्जीवाड़े से प्रशासन भी परेशान है। ऐसे में अब वह कोई चूक नहीं करना चाहता है।
मामले में पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। स्वामीदीन, डीपीआरओ।
मामले में पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। स्वामीदीन, डीपीआरओ।