फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scam in development Work of 78 lakh rupees Report lodge in Aliganj Police Station

एटाः विकास कार्यों के लिए आए 78 लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट हुई दर्ज

Tue, 13 Aug 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 13 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
scam in development Work of 78 lakh rupees Report lodge in Aliganj   Police Station
investigation
जिले की दो ग्राम पंचायतों ने विकास कार्यों के लिए आए 78 लाख रुपये का गबन कर लिया। शासन द्वारा शुरू की गई जांच में जिम्मेदार अभिलेख तक नहीं दे सके। मामले में एंटी करप्शन टीम ने दो महिला ग्राम प्रधान और सात अधिकारियों समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कंचनपुर आसे नंबर दो की प्रधान पिंकी देवी और पुराहार बुलाकी नगर की प्रधान सीमादेवी पर साल 2005 से साल 2012 तक विकास कार्यों के लिए आई धनराशि का गोलमाल करने के आरोप थे। 
विज्ञापन


मामले की शिकायत किनौड़ी खेराबाद निवासी अशर्फी लाल पुत्र मोहब्बत सिंह ने शासन से की थी। शासन के उप सचिव गृह (गोपन) अनुभाग ने एंटी करप्शन अपराध अनुसंधान विभाग आगरा को जांच सौंपी।जांच के लिए एंटी करप्शन टीम ग्राम पंचायत में पहुंची, तो जिम्मेदार अभिलेख नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय जांच में पाया गया कि कंचनपुर आसे नंबर दो में वर्ष 2004-05 से 2011-12 जिला सहकारी बैंक के खाते में 1219109 रुपये और एसबीआई के खाते में 2011-12 में 318360 रुपये कुल 1537469 रुपये डाले गए थे। वहीं मनरेगा के तहत 2007-08 से 2011-12 तक 1875464 रुपये भेजे गए। 

जिसे प्रधान पिंकी देवी, एडीओ राजीव कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता और दिनेश चंद्र वर्मा ने निकालकर गबन कर लिया। वहीं ग्राम पंचायत पुराहार बुलाकी नगर के जिला सहकारी बैंक के खाते में वर्ष 2004-05 से 2011-12 तक 863074 रुपये और एसबीआई खाते में 2011-12 में 190052 रुपये कुल 1053126 रुपये भेजे गए। वहीं मनरेगा के तहत वर्ष 2009-10 ओर 2011-12 में 3366768 रुपये भेजे गए। 

धनराशि को ग्राम प्रधान सीमा देवी और एडीओ पंचायत चिंरजी लाल ने निकाल कर गबन कर लिया। जांच में ग्राम प्रधान, एडीओ और पंचायत सचिवों की ओर से कोई सहयोग नहीं किया गया। साथ ही ग्राम पंचायतों ने कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। मामले में दो ग्राम प्रधान समेत चार पंचायत सचिव और तीन सेवानिवृत्त एडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
 

इनके खिलाफ हुई एफआईआर
मामले में ग्राम पंचायत कंचनपुर आसे नंबर दो की प्रधान पिंकी देवी पत्नी जितेंद्र पाल सिंह, सचिव राजीव कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी मोहल्ला छेंदालाल गौड, सचिव धर्मेंद्र गुप्ता पुत्र रामेश्वर दयाल गुप्ता निवासी सकीट हाल निवास गली नंबर-चार निधौली कलां रोड एटा और दिनेश चंद्र वर्मा अछनेरा आगरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

वहीं पुराहार बुलाकी नगर ग्राम पंचायत में प्रधान सीमादेवी पत्नी ओमपाल सिंह, सचिव चिरंजी लाल पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम धिरामई थाना मिरहची और सेवानिवृत्त हो चुके सचिव और एडीओ बृजराज सिंह, बलवान सिंह और बेंचेलाल के खिलाफ एंटी करप्शन आगरा के निरीक्षक रौदास सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हाईकोर्ट तक जा चुका है मामला
ग्राम पंचायत कंचनपुर आसे नंबर दो का मामला हाइकोर्ट तक जा चुका है। पहले विभागीय जांच में ग्राम पंचायत मेें गबन पर प्रधान और सचिव समेत चार के खिलाफ गबन की पुष्टि हुई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके बाद मामला हाइकोर्ट गया। कोर्ट ने फिर से जांच कराई तो दोबारा भी गबन पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed