{"_id":"5d31f7ed8ebc3e6ce70a9467","slug":"scam-agra-news-agr3967897124","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिंडौली में प्रधान और तत्कालीन सचिवों से होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिंडौली में प्रधान और तत्कालीन सचिवों से होगी रिकवरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ग्राम पंचायत टिंडौली में सरकारी धनराशि का गबन साबित होने के बाद रिकवरी का आदेश जारी कर दिया गया है। ग्राम प्रधान और तत्कालीन दो सचिवों को धनराशि सरकारी खाते में जमा करानी होगी। वहीं ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर समिति का गठन कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत टिंडौली में घोटोले की शिकायत के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने तीन सदस्यीय समिति से जांच करवाई थी। जांच रिपोर्ट में कुल 10 लाख चार हजार रुपये का गबन पाया गया था। जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर ग्राम प्रधान विजय करन यादव के अधिकार सीज कर दिए गए थे।
वहीं गुरुवार को जिलाधिकारी के आदेश पर रिकवरी के आदेश भी जारी हो गए। जिसमें ग्राम प्रधान को पांच लाख दो हजार व तत्कालीन सचिव हरी सिंह और आशू यादव को 2.51-2.51 लाख की धनराशि जमा करनी होगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का जिम्मा तीन सदस्यीय समिति को सौंप दिया गया है। समिति ही अब ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने के साथ ही अन्य निर्णय लेगी।