फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scaffolding Removed from Taj Mahal’s Main Dome

Taj Mahal: पर्यटकों के लिए खुशखबरी...मुख्य गुंबद से हटने लगी पाड़, पूरी भव्यता में नजर आएगा ताज

Thu, 25 Dec 2025 07:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Dec 2025 07:24 AM IST
सार

ताज के मुख्य गुंबद पर लगी पाड़ को हटाया जा रहा है। पाड़े का असर जहां ताज की खूबसूरती पर पड़ता था तो वहीं पर्यटकों को भी फोटो खिंचवाने के दाैरान फ्रेम गड़बड़ाने से परेशानी होती थी। 

विज्ञापन
Scaffolding Removed from Taj Mahal’s Main Dome
फोटो। ताजमहल के गुंबद पर लगी पाड़। संवाद

विस्तार

ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पिछले छह महीनों से लगी स्कैफोल्डिंग (पाड़) को बुधवार से पुरातत्व विभाग ने हटाना शुरू कर दिया। इसके हटते ही ताजमहल अपने पुराने और मूल स्वरूप में पर्यटकों को दिखाई देगा। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों के लिए यह बड़ी सौगात होगी।
विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने बताया कि बीते वर्ष हुई अधिक बारिश के कारण ताजमहल के गुंबद पर स्थित कलश के पास से पानी का रिसाव शुरू हो गया था। इसकी मरम्मत के लिए कार्य शुरू किया गया था। मरम्मत का काम मई 2025 में प्रारंभ हुआ था, जिस पर करीब 90 लाख रुपये खर्च किए गए। अब मरम्मत पूरी हो चुकी है। वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि नए साल से पहले पाड़ को पूरी तरह हटा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed