{"_id":"5cda4aa2bdec220788126fc0","slug":"sc-ayog-chairman-son-beaten-by-nsui-worker-crime-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एससी आयोग अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया के बेटे पर जानलेवा हमला, आरोप में एनएसयूआई नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी आयोग अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया के बेटे पर जानलेवा हमला, आरोप में एनएसयूआई नेता
Tue, 14 May 2019 04:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 14 May 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
साथी पर मुकदमा दर्ज होने की सूचना पर पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदारी कैंपस में एससी आयोग अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया के बेटे पर जानलेवा हमला बोला गया। उसे क्रिकेट बैट और स्टंप से पीटा गया। सुरक्षाकर्मियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें एससी/एसटी एक्ट भी लगाया गया है।
एससी आयोग अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया का आवास खंदारी कैंपस में है। उनका बेटा गोलू उर्फ दिव्यांश सोमवार शाम 5:30 बजे अपने मित्रों के साथ कैंपस मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। तभी अचानक गेंद मैदान में खड़े सतीश, गौरव शर्मा और तीन अज्ञात युवकों के पास पहुंची।
आरोप है कि इस पर युवकों ने जातिसूचक शब्द बोलते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। उनसे बल्ला छीन लिया। स्टंप उखाड़ दिए। इसके बाद गोलू की पिटाई लगाई। शोर मचाने पर युवक भागने लगे। एससी आयोग अध्यक्ष के आवास से सुरक्षाकर्मी और परिजन आ गए। उन्होंने एक आरोपी सतीश को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भाग निकले। उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया गया है कि पकड़ा गया आरोपी सतीश एनएसयूआई का प्रदेश महासचिव है। न्यू आगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में दिव्यांश के मामा शंभू ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानलेवा हमले की धाराओं और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
गौरव शर्मा और सतीश का कहना है कि उन्होंने किसी को नहीं पीटा बल्कि कठेरिया के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पीटा है। गौरव का कहना है कि वे लोग क्रिकेट खेल रहे थे। एक बॉल सतीश को लगी।
तभी कठेरिया के सिक्योरिटी गार्ड आए और सतीश को पीटने लगे। उन्होंने सतीश को तीन बार पीटा। वह चौकी पहुंच गया, वहां भी पीटा। इसके बाद उनके खिलाफ ही केस दर्ज करा दिया। गौरव ने कहा कि वे लोग चुप नहीं बैठेंगे। यह पुलिस की ज्यादती है। उनकी सुनवाई नहीं की गई है।