फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SBI Customer Service Center operator murder case update news

Mainpuri: एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की हत्या, पारिवारिक विवाद या रंजिश हो सकती है वजह

Sat, 23 Jul 2022 07:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Jul 2022 07:37 AM IST
सार

एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अमीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। माना जा रहा है कि पारिवारिक विवाद या रंजिश में उनकी हत्या की गई है। एसपी का कहना है कि अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द हत्याकांड का खुलासा हो सकता है। 
 

विज्ञापन
SBI Customer Service Center operator murder case update news
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बादशाहपुर निवासी अमीर सिंह का अपने पिता व भाई से जायदाद को लेकर विवाद चल रहा था। यह बात मृतक के साले ने पुलिस को बताई है। पुलिस भी अब तक की जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद या रंजिश की बात से इंकार नहीं कर रही है। युवक की हत्या बेरहमी के साथ की गई।  घिरोर के गांव बादशाहपुर निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अमीर सिंह घर से बैंक जाने की कहकर निकला था। ऐसे में कार से अमीर सिंह दन्नाहार क्षेत्र में जौहरी नगर नहर के पास कैसे पहुंच गया। इस दौरान वह किसी के साथ था या उसे कोई जबरन लेकर गया था। हत्या के बाद पुलिस इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

जांच में सामने आए अहम तथ्य

घटनास्थल पर पुलिस ने कार का भी बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। जिस तरह से अमीर की हत्या की गई, उसे देख कर लगता है कि किसी की मृतक से गहरी रंजिश रही होगी तभी तो सीने में चाकू से कई दफा वार किए गए। एसपी कमलेश दीक्षित का कहना है कि सुराग हाथ लगे हैं, जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने

हत्या जिस स्थान पर की गई वहां फोरेंसिक टीम के एक्सपर्ट ने पहुंचकर जांच की। मौके से कुछ नमूने भी लिए गए। खोजी कुत्ता भी घटनास्थल पर सुरागकशी करता नजर आया। पुलिस ने नहर के आसपास काफी देर तक घटना से जुड़े सुराग आदि की तलाश की। कुछ खास हाथ नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग 

एसपी मैनपुरी कमलेश दीक्षित का कहना है कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed