फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sawan Shivratri 2020 puja shubh muhurat

Sawan 2020: सावन माह की शिवरात्रि रविवार को, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Sat, 18 Jul 2020 10:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jul 2020 10:59 AM IST
सार

  • सावन की शिवरात्रि को ज्योतिषी बता रहे विशेष, सुबह के साथ शाम को भी चढ़ाएं शिवजी पर जल

विज्ञापन
Sawan Shivratri 2020 puja shubh muhurat
बल्केश्वर महादेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैसे तो फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के पूजन का विशेष महत्व है, लेकिन सावन की शिवरात्रि के पूजन की परंपरा भी तेजी से बढ़ रही है। इस बार सावन मास की शिवरात्रि 19 जुलाई (रविवार) को है। इस दिन आद्रा नक्षत्र भी होने के कारण शिवजी का पूजन विशेष बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वर्ष में शिवरात्रि का त्योहार दो बार मनाया जाता है। इसमें फाल्गुन माह की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है तो सावन मास की शिवरात्रि कहा जाता है। इस बार सावन में शिवरात्रि 19 जुलाई को है। शिवजी को प्रसन्न करने का यह श्रेष्ठ दिन माना जाता है। वैसे तो सावन शिवजी का महीना है। इस माह में प्रत्येक सोमवार के पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन शिवजी का अभिषेक किया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घर में भी शिवलिंग बनाकर चढ़ाएं जल

ज्योतिषाचार्य आलोक गुप्ता के अनुसार शिवरात्रि में शिव पूजा करने से कन्याओं के विवाह, जीवन में खुशियां, सेहत अच्छी, धन धान्य की वृद्धि होती है। किसी वजह से मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल नहीं चढ़ा पा रहे हैं तो घर के आंगन या बालकनी में मिट्टी का शिवलिंग बनाएं और तांबे के लोटे में दूध, जल, बेलपत्र, सफेद फूल, बताशे, सुगंध और धतूरा डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। 

उन्होंने बतयाा कि 19 जुलाई को शिवरात्रि के दिन जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। शिवरात्रि के दिन शाम के समय भी जल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। शाम को 7.30 बजे से लेकर रात में 9.30 तक शिवजी पर जल चढ़ाएं।

ज्योतिषाचार्य बनवारी लाल गौड़ के अनुसार सावन मास की शिवरात्रि के साथ इस बार अगले दिन सावन मास का तीसरा सोमवार इसे और महत्वपूर्ण बना रहा है। शनिवार शाम साढ़े सात बजे से रविवार शाम सात बजे तक किसी भी वक्त शिव पर जल चढ़ाते हुए पूजन करें। फलदायी होगा। शिवजी पर जल चढ़ाने से स्वास्थ्य लाभ, दूध चढ़ाने से संतान की खुशी और घी व दही चढ़ाने से परस्पर प्रेम बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed