फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sawan 2024 Five Sawan Somvar Date Sawan Shivratri And Sawan Shiv Puja Vidhi

Sawan 2024: सावन में इस बार पांच सोमवार, 22 जुलाई से शुरू हो रहा श्रावण का महीना; बन रहा है ये अद्भुत संयोग

Mon, 08 Jul 2024 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 10:20 AM IST
सार

Sawan 2024: सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई से आरंभ हो  रहा है। ये महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। मान्यता है जो भी भक्त पूरी श्रद्धा भाव से सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करता है उसकी सभी तरह की मनोकामना सावन के महीने में भोले शंकर जरूर पूरी करते हैं। 
 

विज्ञापन
Sawan 2024 Five Sawan Somvar Date Sawan Shivratri And Sawan Shiv Puja Vidhi
सावन सोमवार 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह में इस बार भक्तों को भगवान शिव की आराधना करने का ज्यादा मौका मिलेगा। क्योंकि सावन में इस बार पांच सोमवार होंगे। पहला सोमवार 22 जुलाई को होगा। सावन माह 29 दिन का होगा। सावन माह की जैसे-जैसे तिथि नजदीक आती जा रही है तो शिवालयाें में भी तैयारियां शुरू होने लगी हैं। वहीं, सावन माह में आने वाली शिवरात्रि को लेकर भी भक्त तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


 

फिरोजाबाद के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पंडित अनूप शास्त्री ने बताया कि सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को है और इसी दिन से सावन मास का आरंभ हो रहा है। साथ ही इस बार सावन मास में यह शुभ संयोग बन रहा है कि सावन की शुरुआत सोमवार से और समापन भी सोमवार को हो रहा है। सावन मास का आरंभ 22 जुलाई दिन सोमवार से और समापन 19 अगस्त दिन सोमवार को होगा। इस बार सावन में पांच सावन सोमवार का व्रत किया जाएगा, जो बेहद शुभ माने जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार सावन के पहले सोमवार पर एक या दो नहीं बल्कि पांच अद्भुत योग में भगवान शिव की पूजा की जाएगी। पंडित अनूप शास्त्री के अनुसार शिव पुराण के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत करने से भाग्योदय होता है और भक्तों पर शिव कृपा बनी रहती है। साथ ही जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए सावन सोमवार का व्रत किया जाता है। सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से ग्रह-नक्षत्रों का शुभ फल प्राप्त होता और सभी दोष दूर होते हैं। क्योंकि भगवान शिव सभी ग्रह-नक्षत्र और सृष्टि के स्वामी हैं।

 
विज्ञापन

इन प्राचीन मंदिरों में होगी पूजा-अर्चना
शहर के गल्ला मंडी स्थित रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, मोहल्ला दुली स्थित सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर, गोपाल आश्रम में चिंताहरण महादेव मंदिर, सांती स्थित प्राचीन सांतेश्वरनाथ महादेव मंदिर, पैमेश्वरनाथ महादेव मंदिर, जलेसर रोड काली मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed