{"_id":"64aa790ddf1bcab2820561a7","slug":"sawan-2023-somvar-puja-lord-shiva-puja-worship-abhishek-according-to-zodiac-signs-2023-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2023: सावन का पहला सोमवार, राशि के अनुसार करें अभिषेक; भगवान भोलेनाथ होंगे प्रसन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2023: सावन का पहला सोमवार, राशि के अनुसार करें अभिषेक; भगवान भोलेनाथ होंगे प्रसन्न
Sun, 09 Jul 2023 02:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 09 Jul 2023 02:38 PM IST
सार
Shiv Puja: सावन माह में भगवान शिव शंकर की पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार यदि अपनी राशि के अनुसार अभिषेक करते हैं तो महादेव जल्द प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
सावन 2023: राशि के अनुसार करें भगवान शिव का पूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Shiva Puja According to Zodiac Signs: सावन की महीना चार दिन पहले शुरू हो चुका है। 10 जुलाई को श्रावण मास का पहला सोमवार है। इस दौरान भोले के भक्त शिवालयों पर शांति, सुख और समृद्धि की कामना से अभिषेक और पूजन करेंगे। ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा बता रही हैं राशि के अनुसार भगवान भोलेनाथ के पूजन की विधि, जिससे जातकों को पूजा का विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
राशि के अनुसार करें अभिषेक
मेष: राशि के जातकों को शिवलिंग पर दूध में शहद मिलाकर अभिषेक करने से धन-धान्य व मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।वृष: इस राशि के जातकों को दूध व दही से अभिषेक करने से शुभ फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन: इस राशि वालों को दूध में भांग व मिश्री मिलाकर अभिषेक करने से ऐश्वर्य प्राप्त होता है।
कर्क: दूध में गंगाजल व शक्कर मिलाकर अभिषेक व समां (सवां) के चावल अर्पित करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं।
कर्क: दूध में गंगाजल व शक्कर मिलाकर अभिषेक व समां (सवां) के चावल अर्पित करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं।
सिंह: राशि वालों को गन्ने के रस से अभिषेक करने के बाद इलायची अर्पित करने से शिव कृपा प्राप्त होती है।
कन्या: दूध में खांड व शुद्ध गाय का धी मिलाकर अभिषेक करने से शुभफल प्राप्त होता है।
कन्या: दूध में खांड व शुद्ध गाय का धी मिलाकर अभिषेक करने से शुभफल प्राप्त होता है।
तुला: राशि के जातकों को दगी में शक्कर, नारियल पानी व घी मिलाकर अभिषेक करने व भोलेनाथ के समक्ष कपूर जलाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
वृश्चिक: पंचामृत से अभिषेक करने से यश, धन और स्वास्थ्य लाभ होता है।
वृश्चिक: पंचामृत से अभिषेक करने से यश, धन और स्वास्थ्य लाभ होता है।
धनु: दूध में केसर हल्दी मिलाकर अभिषेक करने व केले व पीली मिठाई का भोग लगाने से धन और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।
मकर: दूध के साथ पांच मेवा व साथ उड़द मिलाकर अभिषेक करने से निरोगी काया व धन लाभ मिलता है।
मकर: दूध के साथ पांच मेवा व साथ उड़द मिलाकर अभिषेक करने से निरोगी काया व धन लाभ मिलता है।
कुंभ: गन्ने के रस में गंगाजल मिलाकर अभिषेक करने व शमी के पत्ते अर्पित करने से सभी कार्य संपन्न होते हैं।
मीन: कच्चे दूध में हल्दी व केसर मिलाकर अभिषेक करने से शिक्षा, व्यापार में लाभ मिलता है।
मीन: कच्चे दूध में हल्दी व केसर मिलाकर अभिषेक करने से शिक्षा, व्यापार में लाभ मिलता है।
फूलों का भी है विशेष महत्व
ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा बताती हैं कि पूजन में फूलों का भी विशेष महत्व है। शिवपुराण में इसका वर्णन है कि किस मनोकामना के लिए भगवान शिव शंकर पर कौन सा पुष्प अर्पित करना चाहिए।
- लाल-सफेद आंकड़े (आक) के फूल से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।
- चमेली के फूल से पूजन करने से वाहन सुख मिलता है।
- चमेली के फूल से पूजन करने से वाहन सुख मिलता है।
- अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने से व्यक्ति भगवान विष्णु का प्रिय होता है।
- शमी के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।
- शमी के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।
- बेला के फूल से पूजन करने से सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।
- जूही के फूल से पूजन करने से अन्न की कमी नहीं होती।
- जूही के फूल से पूजन करने से अन्न की कमी नहीं होती।
- हर सिंगार के फूलों से पूजन करने से सुख-संपत्ति में वृद्धि होती है।
- धतूरे के फूल पूजन करने से सुयोग्य पुत्र प्राप्त होता है।
- धतूरे के फूल पूजन करने से सुयोग्य पुत्र प्राप्त होता है।
- लाल डंठल वाला धतूरा शिव पूजन में शुभ माना जाता है।
- दूर्वा से पूजन करने से आयु में वृद्धि होती है।
- दूर्वा से पूजन करने से आयु में वृद्धि होती है।