फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sawan 2022 Police issued route diversion plan due to Kanwar Yatra in Kasganj

Kanwar Yatra : कासगंज में प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार दोपहर तक यातायात रहेगा परिवर्तित, यहां देखें रूट डायवर्जन प्लान

Wed, 13 Jul 2022 05:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Jul 2022 05:55 PM IST
सार

सावन में तीर्थनगरी सोरोंजी में लाखों कांवड़िये गंगाजल लेते आते हैं। इस बार सावन का महीना 14 जुलाई से 11 अगस्त तक रहेगा। इसको देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। 

विज्ञापन
Sawan 2022 Police issued route diversion plan due to Kanwar Yatra in Kasganj
गंगाजल लेने जाते कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सोरोंजी में कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह प्लान सावन महीने के प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार दोपहर तक लागू रहेगा। इस बीच वाहनों को रूट प्लान के तहत दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। 

विज्ञापन

ये है रूट डायवर्जन प्लान

  • एटा की तरफ से वाया कासगंज बरेली-बदायूं की ओर जाने वाले मालवाहक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन एटा से जैथरा, अलीगंज, फर्रुखाबाद होकर बरेली बदायूं की ओर जाएंगे। 
  • विज्ञापन
  • एटा की ओर से आने वाले छोटे वाहन व रोडवेज बसें जिन्हें बदायूं-बरेली की ओर जाना है, वह कासगंज-एटा रोड बाईपास सौरभ ढाबा के पास से अमांपुर तिराहा होकर अमांपुर, सिढ़पुरा, पटियाली, कादरगंज से होकर बरेली-बदायूं की ओर निकाला जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हाथरस, मथुरा व सिकंदराराऊ की ओर से मालवाहन वाहक प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन अलीगढ़, जवा, नरौरा, गुन्नौर होकर बदायूं-बरेली की ओर जाएंगे। 
  • हाथरस, मथुरा की ओर से आने वाली रोडवेज बसें बाईपास होते हुए हजारा नहर पुल से बिलराम गेट चौराहे होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगी। 
  • बरेली-बदायूं की ओर जाने वाली बसें रोडवेज बस स्टैंड से अमांपुर, सिढ़पुरा, कादरगंज होते हुए बरेली, बदायूं की ओर जाएंगी। 
  • हाथरस, मथुरा की ओर से आने वाले छोटे वाहन बाईपास मार्ग से आते हुए गोरहा नहर पुल से चाड़ी चौराहा, सहावर, गंजडुंडवारा, कादरगंज, बरेली की ओर जाएंगे। अलीगढ़ से आने वाले मालवाहक वाहन पनैठी पर ही रोके जाएंगे। 
  • अलीगढ़ से यह वाहन जवा, डिबाई, नरौरा होते हुए बरेली, बदायूं की ओर जाएंगे। अलीगढ़ से आने वाली रोडवेज बसें बिलराम गेट चौराह से आएंगी और बदायूं की ओर अमांपुर, कादरगंज होते हुए रवाना होंगी।
  • अलीगढ़ की ओर से आने वाले छोटे वाहन बाईपास से प्रवेश करेंगे और गोरहा नहरपुल से चाड़ी चौराहा सहावरा गंजडुंडवारा होते हुए बदायूं-बरेली की ओर जाएंगे।

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि श्रावण मास में कांवड़ मेला 12 अगस्त तक चलेगा। बड़ी संख्या में राजस्थान, मध्यप्रदेश व अन्य जनपदों के श्रद्धालु कांवड़ भरने आते हैं। इसके लिए प्रत्येक सोमवार से पूर्व शुक्रवार से सोमवार दोपहर तक के समय हेतु रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। जिससे दिक्कतें न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed