फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   saw cctv footage criminal in pump labour

पेट्रोल पंपकर्मी से लूट के आरोपी सीसीटीवी में कैद

Wed, 14 Jul 2021 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
saw cctv footage criminal  in pump labour
एत्मादपुर (आगरा)। फिरोजाबाद आगरा हाईवे स्थित छलेसर पर बदमाशों द्वारा रिवॉल्वर तानकर पेट्रोल पंप कर्मी से 5.23 लाख रुपये व स्कूटी लूट के मामले में पुलिस को हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाश नजर आए हैं। इन लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं, जो इलाके में दबिश दे रही है। वहीं घटना में प्रयोग की गई बाइक को भी पुलिस चोरी की बता रही है।
विज्ञापन

सोमवार को छलेसर के पास हाईवे पर हर्षवर्धन शर्मा का राज ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप है। सोमवार को पंपकर्मी छलेसर निवासी किशन सिंह दो दिन का कैश 5.23 लाख रुपये जमा करने संजय प्लेस स्थित एसबीआई की शाखा में जा रहा था। छलेसर चौराहे से कुछ दूरी पर सर्विस रोड पर पहले से झाड़ियों में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने किशन सिंह पर रिवॉल्वर तानकर स्कूटी से धक्का दे दिया। इसके बाद बदमाश स्कूटी और रुपये लेकर भाग निकले। करीब एक किलोमीटर दूर झरना नाले के पास बदमाशों की बाइक और स्कूटी बरामद हुई थी।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के खुलासे के लिए एसएसपी मुनिराजजी ने पुलिस की छह टीमें लगाई हैं। पुलिस टीमों ने घटना के बाद सबसे पहले हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला। थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कैद हुए हैं। फुटेज में तीन बदमाश नजर आए हैं। सभी बदमाश 25-27 वर्ष के हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं बदमाशों की बरामद बाइक भी चोरी की है, जिसे न्यू आगरा थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed