{"_id":"60748df88ebc3e8cd11fefb9","slug":"saurabh-and-satish-murder-case-revealed-both-accused-arrested-kasganj-news-agr488260717","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ व सतीश हत्याकांड का खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ व सतीश हत्याकांड का खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला दिलीप में सौरभ की हत्या रिश्ते की चाची ने ही की थी, जबकि थाना सकरौली के गांव नगला टिकैत में सतीश की हत्या रंजिशन पड़ोसी द्वारा की गई थी। पुलिस ने दोनों हत्याकांडों का सोमवार को खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी चाची और पड़ोसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एएसपी ओपी सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में वार्ता के दौरान बताया कि थाना सकरौली के गांव नगला टिकैत निवासी लेखराज सिंह के छह वर्षीय पुत्र सतीश की हत्या पड़ोसी पुष्पेंद्र सिंह ने ही की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर खून से सने कपड़े, मृतक के सैंडिल और दीवार पर लगे खून के धब्बों के नमूने लिए गए हैं। एएसपी ने बताया है कि आरोपी की बहन की छह माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, युवती के शव को जलाकर सबूत नष्ट कर दिए थे और पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। पुलिस जांच में लेखराज ने सहयोग किया था, इसी बात की रंजिश पुष्पेंद्र मान बैठा था। इधर, 25 मार्च को लेखराज एक मामले में जेल चला गया तो मौका मिलते ही उसके पुत्र सतीश का अपहरण कर हत्या कर दी गई।
एएसपी ने बताया है कि थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला दिलीप निवासी जितेंद्र कुमार के 11 वर्षीय पुत्र सौरभ की हत्या रिश्ते की चाची सुनीता पत्नी ओमवीर सिंह की थी। सुनीता देवी के पति चार भाई हैं, इनमें ओमवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, पुष्पेंद्र और उपेेंद्र। इनमें से पुष्पेंद्र और उपेंद्र को मृतक के दादा राजवीर सिंह ने खेत में निकलने को रास्ता दे दिया था जबकि ओमवीर और श्यामवीर घूमकर आते थे। इस बात को सुनीता को बुरा लगता था, इसी रंजिश के चलते सौरभ की 25 मार्च को गांव के ही नंद किशोर के खेत में मफलर से गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।