फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   satyabhan singh sp candigate, amapur seat

सपा ने अमांपुर विधानसभा सीट पर सत्यभान शाक्य को प्रत्याशी किया घोषित

Mon, 24 Jan 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
satyabhan singh sp candigate, amapur seat
कासगंज के आमंपुर विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सत्यभान सिंह शाक्य। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। समाजवादी पार्टी ने अमांपुर विधानसभा सीट से सत्यभान सिंह शाक्य को प्रत्याशी घोषित किया है। शाक्य एटा के रहने वाले हैं। नए चेहरे के रूप में उनका नाम सामने आया है। प्रत्याशी बनने पर सत्यभान के समर्थकों में खुशी का आलम है।
विज्ञापन

सत्यभान सिंह शाक्य मूल रूप से राजा के रामपुर के रहने वाले हैं। सपा की राजनीति में वह पिछले 4 साल से सक्रिय हैं। अमांपुर विधानसभा में शाक्य मतदाता अच्छी संख्या में हैं। जिसके चलते सपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। वह एटा में रहकर मशीनरी का स्टोर संचालित करते हैं। राजा का रामपुर में उनकी खेती भी है। उनके ही परिवार के बड़े भाई राम सिंह शाक्य पुरानी सकीट विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। राजा का रामपुर नगर पंचायत के चुनावों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। परिवार के लोग चेयरमैन भी रहे हैं। प्रत्याशी बनने पर सत्यभान सिंह ने सपा मुखिया का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमांपुर विधानसभा सीट से सत्यभान सिंह को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। - देवेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed