{"_id":"61eee3a4d815a678be03ce71","slug":"satyabhan-singh-sp-candigate-amapur-seat-kasganj-news-agr5222959190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने अमांपुर विधानसभा सीट पर सत्यभान शाक्य को प्रत्याशी किया घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने अमांपुर विधानसभा सीट पर सत्यभान शाक्य को प्रत्याशी किया घोषित
कासगंज के आमंपुर विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सत्यभान सिंह शाक्य।
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज। समाजवादी पार्टी ने अमांपुर विधानसभा सीट से सत्यभान सिंह शाक्य को प्रत्याशी घोषित किया है। शाक्य एटा के रहने वाले हैं। नए चेहरे के रूप में उनका नाम सामने आया है। प्रत्याशी बनने पर सत्यभान के समर्थकों में खुशी का आलम है।
विज्ञापन
सत्यभान सिंह शाक्य मूल रूप से राजा के रामपुर के रहने वाले हैं। सपा की राजनीति में वह पिछले 4 साल से सक्रिय हैं। अमांपुर विधानसभा में शाक्य मतदाता अच्छी संख्या में हैं। जिसके चलते सपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। वह एटा में रहकर मशीनरी का स्टोर संचालित करते हैं। राजा का रामपुर में उनकी खेती भी है। उनके ही परिवार के बड़े भाई राम सिंह शाक्य पुरानी सकीट विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। राजा का रामपुर नगर पंचायत के चुनावों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। परिवार के लोग चेयरमैन भी रहे हैं। प्रत्याशी बनने पर सत्यभान सिंह ने सपा मुखिया का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमांपुर विधानसभा सीट से सत्यभान सिंह को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। - देवेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।