फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'satta ka sangram' will be discussed with youth in Agra today questions will be asked to leaders

Lok Sabha Election 2024: 'सत्ता का संग्राम' आगरा में, युवाओं से होगी चर्चा; नेताओं से पूछे जाएंगे सवाल

Tue, 16 Apr 2024 09:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 09:49 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम में बुधवार को आगरा में युवाओं से चर्चा होगी। नेताओं से सवाल पूछे जाएंगे...

विज्ञापन
'satta ka sangram' will be discussed with youth in Agra today questions will be asked to leaders
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश का आगरा भारत की स्वतंत्रता के बाद से ही उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहा है और धीरे-धीरे एक औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित हुआ है। ताजमहल और आगरा का किला लोगों को हमेशा से ही आकर्षित करते रहे हैं। 2019 में यहां से भाजपा की उम्मीदवार प्रो. एसपी सिंह बघेल ने जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन


इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ने उन्हीं पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा कांग्रेस के गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में जूता कारोबारी सुरेश चंद्र मैदान में हैं। बसपा ने पूजा अमरोही पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन


आगरा के मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं और उम्मीदवारों का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 17 तारीख को आगरा में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा खास?

'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दें भी याद रहें।

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे

amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

कब कहां होंगे कार्यक्रम

1.

  • सुबह 9 बजे
  • चाय पर चर्चा
  • स्थान : देहली गेट

2.

  • दोपहर 1 बजे
  • युवाओं से बात
  • स्थान :  खंदारी कैंपस, आगरा यूनिवर्सिटी

3.

  • शाम 5 बजे
  • राजनीतिक दलों से चर्चा
  • स्थान : संजय प्लेस, शहीद स्मारक


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed