फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Satsangis sent defamation notice in response to notice TO Irrigation Department

यमुना डूब क्षेत्र: सत्संगियों ने नोटिस के जवाब में भेजा मानहानि नोटिस, सिंचाई विभाग ने मांगा था स्पष्टीकरण

Sun, 13 Aug 2023 07:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 07:26 AM IST
सार

यमुना के पोइया घाट पर राधा स्वामी सत्संग सभा ने पक्का कब्जा कर लिया है। रोक के बाद भी यमुना डूब क्षेत्र में सड़क बना दी गई।
 

विज्ञापन
Satsangis sent defamation notice in response to notice TO Irrigation Department
Agra: दयालबाग पोइयाघाट पर बने अवैध निर्माण के गेट पर सत्संगियों ने सील करके नोटिस लगा दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  पोइया घाट पर यमुना डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर सिंचाई विभाग ने राधा स्वामी सत्संग सभा को नोटिस भेजे थे। डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर स्पष्टीकरण मांगा था। जवाब में सभा ने सिंचाई विभाग पर मानहानि का आरोप लगाते हुए नोटिस थमाया है।
विज्ञापन


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने डूब क्षेत्र में निर्माण पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। सिंचाई विभाग को एनजीटी ने इस प्रतिबंध को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। 2 अगस्त को सत्संगियों ने पोइया घाट पर मोक्षधाम के सामने डूब क्षेत्र में पक्की सड़क डाल अवैध निर्माण कर लिया। इसके खिलाफ 3 अगस्त को सिंचाई विभाग ने पहला नोटिस भेजा था। फिर 5 अगस्त को दूसरा नोटिस भेजा। 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन


इन नोटिस के जवाब में सत्संग सभा ने सिंचाई विभाग को नोटिस भेजा है। इसमें कहा है कि विभाग ने सत्संग सभा की मानहानि की। क्यों न मुकदमा दर्ज कराया जाए। इस नोटिस से सिंचाई विभाग के अधिकारी हैरान रह गए। लोअर सिंचाई खंड, सहायक अभियंता पंकज अग्रवाल ने बताया कि नोटिस के जवाब में उल्टा नोटिस मिला है। मामला हाईकोर्ट में लंबित है। हमें हाईकोर्ट से नोटिस मिला था। उसका जवाब बनाकर भेजा है। सत्संग सभा का निर्माण अवैध है। डूब क्षेत्र में एनजीटी की अनुमति के बिना कोई पक्का निर्माण नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट से जो भी निर्णय आएगा उसके अनुसार विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्संगियों ने तोड़े डूब क्षेत्र में पिलर
सिंचाई विभाग ने पोइया घाट पर डूब क्षेत्र चिह्नांकन के लिए पिलर लगाए थे। अधिकारियों का कहना है कि राधा स्वामी सत्संग सभा ने पिलर तोड़ दिए हैं। दोबारा नए पिलर लगाए जाएंगे। डूब क्षेत्र का बोर्ड सिंचाई विभाग ने पोइया घाट पर लगा दिया है।

जिला प्रशासन की कार्यशैली लचर
पोइया घाट पर डूब क्षेत्र में राधा स्वामी सत्संग सभा ने बैरिकेडिंग कर दी है। खासपुर के ग्रामीणों का रास्ता बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन की मिलीभगत से डूब क्षेत्र में भूमाफिया व बिल्डर कब्जे कर रहे हैं। सत्संग सभा भी भूमाफिया की तरह कृत्य कर रही है। प्रशासन की लचर कार्यशैली के कारण सरकारी जमीनों पर हुए कब्जे नहीं हट पा रहे।


प्रशासन मजबूत पैरवी करेगा
हाईकोर्ट में उनकी याचिका स्वीकार हो गई है। 16 अगस्त को सुनवाई है। प्रशासन मजबूत ढंग से पैरवी करेगा। कोर्ट के निर्णय पर आगे की कार्रवाई होगी। - नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed