फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   satsangis ruckus Officers were defeated by the mob and had to step back as soon as stones were pelted

सत्संगियों का बवाल: भीड़ के आगे पस्त हुए अफसर, पथराव होते ही पीछे हटाने पड़े कदम; आगे बढ़ते ही पड़े पत्थर

Mon, 25 Sep 2023 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 10:09 AM IST
सार

सत्संगियों की तैयारी का आंकलन पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को नहीं था। उनके पास अपनी अलग वर्दी पहने बच्चे, महिलाएं और पुरुषों का एक ग्रुप भी था, जो पुलिस के जवानों से टक्कर ले रहा था। 
 

विज्ञापन
satsangis ruckus Officers were defeated by the mob and had to step back as soon as stones were pelted
सत्संगियों का बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्संगियों की रणनीति के आगे रविवार को पुलिस नाकाम हो गई। नतीजा यह हुआ कि 15 मिनट में 3 बार पुलिसकर्मियों पर पथराव हुआ। कील लगे डंडे तक मारे गए। एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार सहित 10 पुलिस वाले घायल हुए। अधूरी तैयारी ने अफसरों को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार को कब्जा हटाने के बाद रात में दुबारा गेट बना लिए गए थे, तारबंदी कर दी गई थी। रविवार को पुलिस, प्रशासन की टीम पहुंची लेकिन तैयारी अधूरी थी। भगवान टाॅकीज पर रास्ता रोक दिया गया था। बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जा रहा था। पुलिसकर्मियों पर कील लगे डंडे मारे। ईंट-पत्थर से हमला बोला गया। स्पीकर से एनाउंस कर पुलिस की कार्रवाई को गलत ठहराया गया। हर बार पुलिस पीछे हटती गई। बाद में लौटने का फैसला किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सत्संगियों का बवाल: फेल हुआ खुफिया तंत्र, किलेबंदी से बेखबर थे अफसर; पथराव में खुद को न बचे सके पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट, डंडा, बॉडी प्रोटेक्टर सब फेल
शहरभर के थानों की फोर्स बुलाई गई थी। महिला पुलिसकर्मी अलग से थीं। इनमें आधे से ज्यादा पुलिसकर्मी हेलमेट, डंडा और प्रोटेक्टर के साथ थे। मगर जब सत्संगियों ने ईंट-पत्थर और डंडे चलाए तो पुलिसकर्मी नहीं टिक सके। हेलमेट, डंडा, बाडी प्रोटेक्टर सब फेल हो गए।

ये भी पढ़ें - सत्संगियों का बवाल: मासूमों को ढाल बनाकर पथराव... बच्चों, किशोरों और महिलाओं को किया आगे, डर से फफक पड़ी बच्ची
 

दो कदम हटते चार कदम बढ़ते
टेनरी का गेट हटाने पहुंची पुलिस फोर्स और सत्संगियों के बीच 3 से 4 बार झड़प हुई। पुलिस हल्का बल प्रयोग करती तो सत्संगी 2 कदम पीछे हट जाते। उसके बाद नारेबाजी करते हुए 4 कदम आगे बढ़ रहे थे।

पुलिस के बीच घुसे सत्संगी जासूस
पुलिस और सत्संगियों के बीच टकराव चलता रहा। सत्संगियों के कई जासूस कैमरामैन बनकर पुलिस फोर्स के बीच घुसे रहे। पुलिस अधिकारियों की हर गतिविधि पर नजर रखे रहे। दो जासूस पुलिसकर्मियों ने पकड़े और उनकी पिटाई की गई।

ये भी पढ़ें - आंखों देखी: ये सत्संगी या कुछ और...., बच्चे- महिलाएं थीं आगे; पुलिस पर बरसने लगे पत्थर

हथियार तैयार रखो...
हथियार तैयार रखो, बवाल होने वाला है। यह अफवाह भी टकराव के दौरान फैलती रही। कई पुलिसकर्मियों को यह सूचना भी मिली। सत्संगियों ने पीछे हॉस्टल में लोग छुपा रखे हैं। मकानों की छत्तों पर सत्संगी मोर्चा संभाले हुए हैं। ऐसे संदेश प्रसारित होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed