फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Satsang Sabha did not remove walls and gates from the roads farmer leader wrote a letter in blood to CM Yogi

नोटिस बेअसर: 4 दिन बाद भी सत्संग सभा ने रास्तों से नहीं हटाए गेट, किसान नेता ने सीएम योगी को लिखा खून से पत्र

Mon, 18 Sep 2023 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 01:32 PM IST
सार

किसान नेता ने सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर दयालबाग सत्संग सभा द्वारा किया गया अवैध कब्जा और किसानों की जमीनों को मुक्त कराने की मांग की है। 
 

विज्ञापन
Satsang Sabha did not remove walls and gates from the roads farmer leader wrote a letter in blood to CM Yogi
सीएम योगी को लिखा खून से पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग क्षेत्र में जगनपुर, खासपुर, नगला तल्फी सहित आधा दर्जन गांव के आम रास्तों पर लगे गेट, दीवार व कंटीले तार राधास्वामी सत्संग सभा ने नहीं हटाए। प्रशासन ने इन्हें 7 दिन का अल्टीमेटम दिया था, जिसमें 4 दिन गुजर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एफआईआर, भूमाफिया के रूप में चिह्नित के बाद भी हालात में कुछ बदलाव नहीं हुआ है। वहीं किसान नेता सौरभ चौधरी ने सीएम योगी को खून से पत्र लिखकर इस अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी ये भी दी कि यदि  शासन प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करता है, तो लखनऊ जाकर विधानसभा के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन



सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जे के मामले में प्रशासन ने राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष गुरु प्रसाद सूद, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव व अनूप श्रीवास्तव के विरुद्ध 12 सितंबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। शनिवार को तहसील स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने अध्यक्ष व दोनों उपाध्यक्षों को भूमाफिया के रूप में चिह्नित किया। 14 सितंबर को तहसील प्रशासन ने सत्संगियों को नोटिस थमाते हुए 7 दिन में आम रास्तों पर लगाए तार, गेट व दीवार हटाने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, 4 दिन बाद भी प्रशासन की नोटिस का कोई असर नहीं दिख रहा। सत्संग सभा को गेट हटाकर साक्ष्य तहसीलदार कोर्ट में प्रस्तुत करने थे। तहसीलदार रजनीश वाजपेयी का कहना है कि सरकारी भूमि पर हुए कब्जों को प्रशासन ध्वस्त करेगा। हर्जे-खर्चे की वसूली सत्संग सभा से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत का दर्जा खत्म करने की मांग
जगनपुर व खासपुर के ग्रामीणों ने डीएम भानु चंद्र गोस्वामी से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा है कि आम रास्तों व सरकारी भूमि पर कब्जे में चेयरमैन की भूमिका भी संदिग्ध है। ग्रामीणों ने चेयरमैन व नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। साथ ही दयालबाग व स्वामीबाग नगर पंचायत का दर्जा खत्म करने की मांग भी ग्रामीणों ने डीएम से की है।

घोषित हो सकते हैं गैंगस्टर
भूमाफिया के रूप में चिह्नित होने के बाद राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष गुरु प्रसाद सूद, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश व अनूप श्रीवास्तव पर अगली कार्रवाई गैंगस्टर की भी हो सकती है। डीएम की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स इससे पहले तीनों पदाधिकारियों को भूमाफिया घोषित करने का निर्णय लेगी। उसके बाद दर्ज केसों को आधार बनाते हुए पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई कर सकती है।

10 गांव की होगी महापंचायत
राधास्वामी सत्संग सभा पर अत्याचार के आरोप लगाते हुए 10 गांव के ग्रामीणों ने महापंचायत का एलान किया है। ग्रामीण इसके लिए गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं। महापंचायत के बाद एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने भी जाएगा।

उत्पीड़न बंद करे राधास्वामी सत्संग सभा
भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर ने राधास्वामी सत्संग सभा पर ग्रामीणों व किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा सत्संग सभा ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो आंदोलन होगा। उन्होंने प्रशासन से बंद रास्तों को तत्काल खुलवाने की मांग की।


हमारे खेत हैं गेट लगाएं या दीवार
राधास्वामी सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी एसके नैय्यर का कहना है कि सार्वजनिक व सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं किया है। जिन रास्तों पर गेट लगाए हैं वह हमारे खेतों के लिए जाते हैं। हमारे खेत हैं हम गेट लगाएं या दीवार। डूब क्षेत्र में जलभराव हुआ था, इसलिए पक्का रास्ता बनाया। जिसे अब हटाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed