{"_id":"632d92f134e2233d146b2945","slug":"sari-entangled-in-handle-of-a-bike-riding-woman-bicycle-painful-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: बाइक सवार महिला की साइकिल के हैंडल में उलझी साड़ी, हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: बाइक सवार महिला की साइकिल के हैंडल में उलझी साड़ी, हुआ दर्दनाक हादसा
Fri, 23 Sep 2022 04:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Sep 2022 04:35 PM IST
सार
महिला बाइक से अपने भांजे से साथ मायके जा रही थी। रास्ते में एक साइकिल के हैंडल में उसकी साड़ी उलझ गई, जब तक महिला खुद को संभाल पाती, तब तक वह बाइक से गिर गई। गंभीर घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के खरपरी बंबा के पास साइकिल में साड़ी उलझने के बाद बाइक सवार महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला भांजे के साथ मायके जा रही थी।
विज्ञापन
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला सोती निवासी प्रेमपाल की 46 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी शुक्रवार की सुबह भांजे सोनू के साथ बाइक से अपने मायके जनपद फर्रुखाबाद के गांव इस्माइलपुर जाने के लिए निकलीं थीं।
विज्ञापन
बाइक जब कोतवाली क्षेत्र में गांव खरपरी के पास बंबा पर पहुंची, तभी एक साइकिल के हैंडिल में सरस्वती की साड़ी उलझ गई, झटका लगते ही महिला बाइक से नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायल महिला को आनन फानन जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों न उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन