{"_id":"abce90a2124b210eb90aa79595bdc30a","slug":"sardi-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन राहत फिर सर्द हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन राहत फिर सर्द हवाएं
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 28 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे 12 दिन कड़ाके की सर्दी के बाद मौसम में बदलाव आया है। गणतंत्र दिवस पर घना कोहरा रहा तो बुधवार की सुबह बेहद हल्की धुंध। सुबह जल्दी खिली धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन बाद फिर से सर्दी सितम ढाएगी।
बुधवार को दिन में पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस पर और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 30 जनवरी तक भारी बर्फबारी होने के आसार हैं, ऐसे में उसके बाद मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं फिर चल सकती हैं जो न केवल पारा लुढ़काएंगी, बल्कि फिर से कांपने पर मजबूर कर देंगी।