फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saraf kidnapped from Saiyan, bike and bag found near the bridge

सैंया से सराफ का अपहरण, पुल के पास मिले बाइक और बैग

Sat, 21 May 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Saraf kidnapped from Saiyan, bike and bag found near the bridge
सैंया/लादूखेड़ा(आगरा)। ग्वालियर हाईवे के सैंया स्थित कटी चौकी पुल के नीचे से शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे सराफ छदामी लाल वर्मा (50) का अपहरण कर लिया गया। उन्होंने अपहरण की जानकारी खुद अपने भाई को फोन करके दी। इस पर ग्रामीण पहुंच गए। पुल के पास उनकी बाइक, बैग और जूते पड़े मिले।
विज्ञापन

छदामी लाल वर्मा मूलरूप से इरादतनगर क्षेत्र के गांव बृथला निवासी हैं। इस समय हरीपर्वत स्थित घटिया आजम खां में रहते हैं। गांव में ही उनकी सीएल वर्मा के नाम से सोने-चांदी के जेवरात की दुकान है। शुक्रवार को बाइक से घर लौटते समय वारदात हुई। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस सराफ की सकुशल बरामदगी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

अपहृत सराफ छदामी लाल वर्मा ने शाम करीब 7:32 बजे खुद अपने भाई थान सिंह को फोन किया। फोन रिसीव होते ही उन्होंने कहा कि ग्वालियर हाईवे स्थित कटी चौकी पुल के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया है। घसीटते हुए खेतों की तरफ ले जा रहे हैं। इसके फोन कटा और स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थान सिंह ने बताया कि भाई काफी घबराए थे। इस पर वह गांव के लोगों के साथ कटी पुल के पास पहुंचे। मुख्य मार्ग से अंदर रेलवे कॉरीडोर के पास उनकी बाइक, बैग और जूते पड़े मिल गए। रात करीब साढ़े आठ बजे परिजन थाना सैंया पहुंचे। अपहरण की जानकारी दी। इस पर पुलिस भी मौके पर आ गई।

सीओ खेरागढ़ महेश कुमार, एसओ सैंया योगेंद्र पाल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और मौजूद लोगों से रंजिश आदि के बारे में जानकारी लेनी शुरू की। जुटे लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर आ गए। उन्होंने बताया कि चार टीमें लगाई गई हैं। हालांकि रात तक सराफ का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed