{"_id":"62e12c6af922b32fdb148454","slug":"saraf-dies-due-to-stray-dog-attack-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah News : कुत्तों के हमले से भयभीत होकर दौड़ाई बाइक, डीसीएम से टकराकर सराफ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News : कुत्तों के हमले से भयभीत होकर दौड़ाई बाइक, डीसीएम से टकराकर सराफ की मौत
Wed, 27 Jul 2022 05:45 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Jul 2022 05:45 PM IST
सार
शहरों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। आगरा के बाद एटा में दर्दनाक घटना हुई है। यहां कुत्तों के हमले से बचने बाइक सराफ डीसीएम से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आवारा कुत्तों के हमले से गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में मंगलवार की रात बाइक से जा रहे एक सराफ पर कुत्तों ने हमला कर दिया। कत्तों से बचने के लिए सराफ ने बाइक तेज रफ्तार से दौड़ाई, जो बेकाबू होकर कटरा मोहल्ला में सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर उसका शव लेकर आए।
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के चचेरे भाई निखी ने बताया कि उसका तहेरा भाई सचिन (42) पीपल अड्डा का निवासी है। वर्तमान में वह विजय नगर में रह रहा था। घंटाघर बाजार में उसकी सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह किसी काम से बाइक से कटरा मोहल्ले की ओर गया था। इसी दौरान वहां सड़कों पर घूम रहे कुत्ते हमलावर हो गए और बाइक के पीछे दौड़ने लगे।