फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saraf committed suicide by hanging in the flat

फ्लैट में फंदे से लटककर सराफ ने दी जान

Thu, 28 Apr 2022 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Saraf committed suicide by hanging in the flat
आगरा। थाना न्यू आगरा के तुलसी फ्लोर बसेरा अपार्टमेंट में रहने वाले सराफ 35 वर्षीय विनोद वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विनोद वर्मा की मऊ रोड पर गौरांश ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह तुलसी फ्लोर बसेरा अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल पर रहते हैं। उनकी पत्नी अलका और दो साल का बेटा है। उनके बड़े भाई उमेश वर्मा ने बताया कि विनोद दोपहर में पत्नी को रिश्तेदार के घर पर छोड़ कर आए थे। घर पर मां शशि वर्मा मौजूद थी। शाम को वह भी मंदिर चली गई।
विज्ञापन

6:30 बजे लौट कर आई तो फ्लैट का गेट अंदर से बंद था। टीवी चलने की आवाज आ रही थी। उन्होंने गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खुला। उन्हें शक हुआ। इस पर आसपास के लोगों को बताया। किसी तरह गेट तोड़ा गया। अंदर कमरे में पंखे से फंदे पर विनोद वर्मा लटके हुए थे। घटना की जानकारी पर पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद निर्वाल ने बताया कि सराफ ने आत्महत्या की है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। इसका कारण पता किया जा रहा है। भाई उमेश ने कुछ जानकारी दी हैं। उसके बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed