{"_id":"5d850a998ebc3e01622a1f70","slug":"saraf-agra-news-agr4067547102","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाल गोपालपुर पर मिला सराफ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाल गोपालपुर पर मिला सराफ का शव
विज्ञापन
पोस्ट मार्टम हाउस पर नहर से निकले मृतक को देखने बाद विलाप करते परिजन- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के अरथरा स्थित नहर में कूदे सराफ का शव शुक्रवार सुबह पुलिस को झाल गोपालपुर पुल के पास बरामद हुआ। गोताखोरों ने पूरी रात शव की तलाश में रेस्क्यू आपरेशन चलाया। शव न मिलने तक परिजनों की सांसे अटकी रहीं। सुबह शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शहर के घंटाघर निवासी युवा सराफ गौरव वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा गुरुवार को अरथरा स्थित नहर में कूद गए थे। नहर में कूदे सराफ ने पहले घर पर फोन करके जानकारी दी थी। परिजनों को नहर के पास सर्राफ की स्कूटी खड़ी मिली थी। गुरुवार सुबह से सराफ के शव की तलाश को गोताखोरों से प्रयास शुरू कर दिए थे। रात भर प्रकाश की व्यवस्था करके रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। शुक्रवार सुबह चार बजे सर्राफ गौरव का शव झाल गोपालपुर पर मिल गया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक की आत्महत्या के पीछे कई वजह बताई जा रही हैं। लेकिन परिजन चुप्पी साधे हुए हैं।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में कूदने वाले सर्राफ गौरव वर्मा के दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे छोटे हैं। मौत की खबर के बाद सराफ की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों केे सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
इकलौता बेटा था गौरव
बताया जाता है कि गौरव अपने पिता ओमप्रकाश का इकलौता बेटा था। वह घंटाघर पर ओपी ज्वैलर्स नाम से दुकान चलाता था। गुरुवार को गौरव घर से निधौलीकलां तगादा करने के लिए निकला था।
े
लगा रहा व्यापारियों का जमावड़ा
सर्राफ की मौत की खबर मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर व्यापारियों का जमावड़ा लग गया। सराफा व्यापारियों में भी शोक व्याप्त रहा।
सराफ के शव की रात भर तलाश की गई। सुबह झाल गोपालपुर पर शव बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
केपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर