{"_id":"c8bc6024b844dcca358fe8b640069365","slug":"sapa-rhisuddin-became-fourth-time-the-city-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहीसुद्दीन के हाथ चौथी बार शहर की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहीसुद्दीन के हाथ चौथी बार शहर की कमान
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 26 Jun 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे घमासान में पुराने खिलाड़ी रहीसुद्दीन कुरैशी ने बाजी मार ली है। उन्हें चौथी बार शहर की कमान सौंपी गई है। इससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है तो विरोधियों के चेहरे बुझे नजर आ रहे हैं। हालांकि रहीसुद्दीन कुरैशी सभी को साथ लेकर चलने की बात कह रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व शहर अध्यक्ष फर्रुख सियर के विवादों के चलते की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। इसके बाद से यह पद पाने के लिए नए और पुराने सपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त लॉबिंग की थी। इसमें पूर्व शहर अध्यक्ष वाजिद निसार, रहीसुद्दीन कुरैशी, फर्रुख सियर, राहुल चतुर्वेदी, चंद्र सेन टपलू सहित कई बड़े नाम शामिल थे। लेकिन रहीसुद्दीन कुरैशी ने चौथी बार सपा शहर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा पा लिया।
--------------------
वर्जन
पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया है तो नेतृत्व का भरोसा कायम रखा जाएगा। सभी को साथ लेकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
- रहीसुद्दीन कुरैशी
----------------
इनबाक्स...
कब-कब शहर अध्यक्ष रहे कुरैशी
- 1990 में जनता दल के शहर अध्यक्ष
- 1995 में सपा शहर अध्यक्ष का पद
- 1998 में पार्टी ने फिर जताया भरोसा
- 2008 में रहीसुद्दीन को फिर सौंपी कमान