फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanjay Singh Slams BJP: More Focus on Crematoriums Than Schools and Hospitals

UP: राघव चड्ढा को उपनेता पद से क्यों हटाया गया, AAP में अंदरूनी घमासान; सांसद संजय सिंह ने दिया स्पष्ट जवाब

Sat, 04 Apr 2026 12:40 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 12:40 PM IST
सार

आगरा में जनसभा के दौरान संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल और बेहतर सुविधाओं के लिए आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की अपील की।

विज्ञापन
Sanjay Singh Slams BJP: More Focus on Crematoriums Than Schools and Hospitals
राघव चड्ढा पर भड़की 'आप' - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश नफरत की आग में जल रहा है। प्रधानमंत्री यूपी आते हैं तो उन्हें गांव-गांव कब्रिस्तान दिखाई देते है। भाजपा को रोजगार, शिक्षा, अस्पताल, स्कूल, सड़क बनाने की चिंता नहीं, गांव-गांव श्मशान बनाने की चिंता है। प्रदेश के लोगों को यदि शांतिपूर्ण माहौल चाहिए तो आप की सरकार बनाएं। ये बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक से रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा के शुभारंभ के बाद किदवई पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा भाजपा का दूसरा नाम भारतीय झगड़ा पार्टी है। इनकी नीति है झगड़ा कराओ राज करो। धर्म और जाति के नाम पर लड़ाओ। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों को समय से खाद तक नहीं मिल रही है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश में नफरत फैलाने के लिए लोगों की कपड़ों से पहचान हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएई, कतर, बहरीन और अन्य मुस्लिम देशों से सारी गैस और तेल आ रहा है। नफरती लोग इस गैस से खाना न पकाएं। कहा कि दिल्ली जैसी बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चाहिए तो आप की सरकार चुनो। योगी सरकार युवाओं को रोजगार दे और रोजगार नहीं दे सकती तो 10 हजार रुपये प्रतिमाह रोजगार भत्ता दे। इसके लिए दो घंटे सरकारी कार्यालयों में काम करा लिया जाए।

 
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि देश में ऊर्जा संकट और गैस की किल्लत है। लोग लाइन में लगे हैं। यह सरकार की विदेश नीति की नाकामी के कारण है। प्रधानमंत्री खुद ही कहते हैं कि कोरोना जैसे हालात है। इस दौरान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ़ हृदेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत, विधायक विशेष रवि, सुरेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कपिल बाजपेई, महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


 

आम आदमी के मुद्दों को सदन में नहीं उठा रहे राघव चड्ढा
देश में आम आदमी से जुड़े बड़े मुद्दे हैं। लोग गैस के लिए लाइन में खड़े हैं। पश्चिम बंगाल में वोटर्स के साथ घपला हो रहा है। पंजाब में हमारे अधिकारों को छीना जा रहा है और गुजरात में पार्टी पदाधिकारियों का उत्पीड़न हो रहा है। उच्च सदन में पार्टी के उपनेता होने के बाद भी सांसद राघव चड्ढा इन मुद्दों पर नहीं बोल रहे हैं। आप के राज्यसभा सांसद संसद सिंह ये बातें शहीद स्मारक पर मीडिया से बात करते हुए कहीं।

उन्होंने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटाने के सवाल पर कहा कि वह जरूरी मुद्दों पर अपनी बात नहीं रख पा रहे थे। हम लोग केजरीवाल के सिपाही हैं। उन्होंने मोदी के खिलाफ लड़ना सिखाया है। हमारे कई साथी जेल गए, लेकिन मोदी के सामने घुटने नहीं टेके। चड्ढा ने सीईसी के खिलाफ साइन नहीं किए। बहुत से मुद्दों पर वॉकआउट नहीं किया। उन्हें पार्टी और आम आदमी के मुद्दों को उठाना चाहिए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed