फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sangita Murder Case: Husband Meets Deputy Cm Dinesh Sharma For Justice

आगराः संगीता हत्याकांड में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मिला पीड़ित परिवार

Thu, 22 Oct 2020 09:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 22 Oct 2020 09:35 AM IST
सार

पूर्व सैनिक अनिल ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उत्तर प्रदेश सरकार से न्याय की गुहार लगाई। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने संगीता के परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
Sangita Murder Case: Husband Meets Deputy Cm Dinesh Sharma For Justice
संगीता हत्याकांड: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मिला पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना ताजगंज की पुष्पांजलि ईको सिटी कॉलोनी में पूर्व फौजी अनिल कुमार राजावत की पत्नी संगीता को जिंदा जलाने का मामला बुधवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा तक पहुुंच गया। मंगलवार को विधायक राम प्रताप चौहान और विधायक पक्षालिका सिंह के साथ अनिल राजावत उप मुख्यमंत्री से मिले। अनिल ने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए।
विज्ञापन



उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उधर, क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग रखीं। इसमें चौकी प्रभारी रहे योगेश कुमार को बर्खास्त करने, सीओ और निरीक्षक पर कार्रवाई, एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा खत्म करना आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन


कार्रवाई पूरी, जल्द खत्म होगा मुकदमा
सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में जांच पूरी कर ली गई है। कॉलोनी के लोगों से पूछताछ में पता चला कि भरत खरे की जाति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। उसको लोग कायस्थ समझते थे। इस पर मुकदमा समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए पर्चे कटने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबरें- संगीता हत्याकांड: लापरवाही बरतने पर दरोगा निलंबित, 60 हजार रिश्वत लेने का भी लगा था आरोप
 
 संगीता हत्याकांड: पूर्व सैनिकों की चेतावनी, पांच दिन में दरोगा को जेल भेजें, नहीं तो...




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed