फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sample of insecticide drug was not signed, license suspended

कीटनाशक दवा के नमनू पर नहीं किए हस्ताक्षर, लाइसेंस निलंबित

Thu, 02 Jun 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sample of insecticide drug was not signed, license suspended
मैनपुरी। कीटनाशक दवा की दुकान पर निरीक्षण करने पहुंचे जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने जांच के लिए एक नमूना लिया। विक्रेता द्वारा नमूने पर हस्ताक्षर नहीं किए गए। शासकीय कार्य में सहयोग न करने के चलते जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह 30 मई को चितायन स्थित प्रदीप खाद भंडार पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कीटनाशक दवा फैनेक्साप्रोप-पी-इथाइल 9.3 प्रतिशत का नमूना जांच के लिए भरा। नमूने पर विक्रेता को हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया तो उन्होंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इसे शासकीय कार्यों में बाधा मानते हुए जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। उन्होंने विक्रेता को निलंबन आदेश जारी कर तीन दिवस के अंदर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। अगर निर्धारित समय में विक्रेता द्वारा पक्ष नहीं रखा जाता है तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed