{"_id":"629ceb08b9be772979048435","slug":"samman-nidhi-of-30-thousand-farmers-stuck-mainpuri-news-agr535932030","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार बेस्ड भुगतान के चलते 30 हजार की सम्मान निधि लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार बेस्ड भुगतान के चलते 30 हजार की सम्मान निधि लटकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में 30 हजार किसानों की सम्मान निधि आधार बेस्ड भुगतान के चलते अटक गई है। 11वीं किस्त प्राप्त न होने से ये किसान परेशान हैं। उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कृषि विभाग माह के अंत तक इन किसानों के खाते में भी 11वीं किस्त की धनराशि पहुंचने की बात कह रहा है।
जिले में साढ़े तीन लाख के करीब किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत हैं। इनको सालाना छह हजार रुपये की धनराशि तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इस बार प्रधानमंत्री ने 11वीं किस्त की दो हजार रुपये की धनराशि जिले के 3.20 लाख किसानों के खाते में भेजी वहीं 30 हजार के करीब किसानों के खाते में किस्त नहीं पहुंची है। ये वे किसान हैं जिन्हें आधार बेस्ड भुगतान किया जाना है। इन किसानों का डाटा केंद्र सरकार ने कृषि विभाग को नहीं भेजा। इसके चलते भुगतान नहीं भेजा जा सका था। अब दूसरे चरण में ये डाटा प्राप्त होने की उम्मीद है। कृषि विभाग के अनुसार जल्द ही डाटा प्राप्त होने के बाद माह के अंत तक इन 30 हजार किसानों को 11वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए किसानों को अभी और इंतजार करना होगा।
लगा रहे कार्यालय के चक्कर
जिले के 30 हजार किसान परेशान हैं। वे निधि की जानकारी करने के लिए कृषि विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं। यहां उन्हें जल्द किस्त आने की जानकारी दी जा रही है, लेकिन वे इस जवाब से संतुष्ट नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
हाईलाइट्र्स
-3.50 लाख के किसान सम्मान निधि में हैं पंजीकृत
-3.20 लाख किसानों को मिल चुकी है 11वीं किस्त
-30 हजार किसानों को नहीं मिली अभी11वीं किस्त
आधार बेस्ड भुगतान के लिए 30 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त नहीं मिल सकी है। जल्द ही डाटा आने के बाद किसानों को किस्त का भुगतान हो जाएगा। इन किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
-डीवी सिंह, उप निदेशक कृषि।