फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   saman vihar

समान पक्षी विहार से मुंह मोड़ने लगे मेहमान परिंदे

Fri, 10 Jan 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
saman vihar
10एमएनपी-27-समान पक्षी विहार में पक्षियों की गणना के लिए पहुंचे राज्य समन्वयक टीके रॉय - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/किशनी। समान पक्षी विहार से मेहमान परिंदे मुंह मोड़ने लगे हैं। कहीं न कहीं इसके विहार के संरक्षण में कमी एक बड़ा कारण है। शुक्रवार को एशियन वाटर बर्ड सेंसस के लिए समान पक्षी विहार पहुंची टीम की गणना में इसका खुलासा हुआ। हालांकि प्रदेश की अन्य झीलों की तुलना में टीम ने संख्या को अधिक माना है।
विज्ञापन

इंटरनेशनल वेटलैंड्स संस्था द्वारा विश्व के 27 देशों में प्रत्येक वर्ष वाटर बर्ड सेंसस कराई जाती है। चार जनवरी से 19 जनवरी के बीच होने वाली इस गणना को वैश्विक स्तर पर परखा जाता है। शुक्रवार को संस्था की ओर से राज्य समन्वयक टीके रॉय अपनी टीम के साथ समान पक्षी विहार पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की तीन झीलों को इस गणना में शामिल किया जाता है। इसमें कीठम झील आगरा, पटना झील जलेसर और समान पक्षी विहार शामिल है। इन सभी में समान पक्षी विहार सर्वाधिक 526 हेक्टेयर में फैला हुआ है।
विज्ञापन

राज्य समन्वयक टीके रॉय ने यंत्रों व फोटोग्राफी के माध्यम से पक्षियों की गणना की। गणना में पता चला कि इस साल झील में 45 प्रजातियों के 4005 पक्षी ही आए हैं। इसमें 20 प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां शामिल हैं। ये संख्या बीते वर्ष की अपेक्षा काफी कम है। बीते वर्ष गणना में 46 प्रजातियों के 4828 पक्षी आए थे। उन्होंने संख्या घटने के पीछे वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार बताया। उन्होंने समान पक्षी विहार को विकसित करने के के लिए कहा। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा खेती किए जाने व कीटनाशी के प्रयोग से पक्षियों को समस्या आती है। इसमें प्रशासन को सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समान में दिखीं रेड लिस्टेड प्रजातियां
सेंसस के लिए आई टीम ने बताया कि दुनिया भर में इंटरनेशनल यूनियन ऑफ कंजर्वेशन ऑफ नेचर द्वारा वाटर बर्ड की सात प्रजातियों को रेड लिस्टेड किया गया है। क्योंकि ये प्रजातियां धीरे-धीरे विलुप्त हो रही हैं। लेकिन समान पक्षी विहार में गणना के दौरान रेड लिस्टेड प्रजातियों के पक्षी भी नजर आए। इसमें ब्लेक हैडेड आईबिस, फेरोजन स्टार्क व सारस की प्रजातियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed