{"_id":"614d77948ebc3e095b7f9ac0","slug":"samajwadi-party-leaders-protests-at-cmo-office-in-case-of-dengue-and-viral-fever-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से मौत पर प्रदर्शन: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ दफ्तर घेरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से मौत पर प्रदर्शन: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ दफ्तर घेरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की ये मांग
Fri, 24 Sep 2021 12:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:30 PM IST
सार
आगरा में डेंगू और वायरल बुखार से गांवों में बुरा हाल है, पिनाहट क्षेत्र में हाल ही में एक दिन में तीन बच्चों की मौत हुई है। सपाइयों ने गांवों में चिकित्सा शिविर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
आगरा: सीएमओ दफ्तर पर प्रदर्शन करते सपाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में डेंगू-वायरल बुखार से पिछले कुछ दिनों से कई मौत हुई हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े सिर्फ एक मौत बयान कर रहे हैं। शुक्रवार को आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह और सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग की कि गांवों में चिकित्सा शिविर लगाए जाएं। लोगों को दवाई का वितरण किया जाए। शहर-देहात में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए।
विज्ञापन
धरने पर बैठे सपाई
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, शहर अध्यक्ष वाजिद निसार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पर पहुंचे। आगरा जनपद में बुखार से हुई 18 बच्चों की मौत और स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजाम न होने को लेकर सभी लोग धरना देने लगे। उत्तर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों ने ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ा है। अब डेंगू और बुखार से बच्चों की मौतें हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग अभी तक यह पता नहीं लगा सका है कि आखिर बच्चों की मौत का कारण क्या है। गांवों में साफ-सफाई और दवा का छिड़काव न होने से बीमारी लगातार फैलती जा रही है। लोगों को अपने बच्चों की जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ रहा है, उससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सुविधाएं दम तोड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
आगरा में बुखार का कहर: तीन और बच्चों ने तोड़ा दम, सात दिन में 18 मासूमों की गई जान
विज्ञापन
ब्रज में जानलेवा बीमारी: डेंगू-वायरल से 10 बच्चों समेत 15 की मौत, यहां हुईं सबसे अधिक मौतें