फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party Leader And Rajya Sabha MP Professor Ram Gopal Yadav Give Big Statement On Income Tax Raid

यूपी: आयकर विभाग की कार्रवाई पर सपा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का बड़ा बयान, भाजपा विधायकों पर भी जानें क्या कहा

Wed, 05 Jan 2022 12:30 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 Jan 2022 12:30 PM IST
सार

रामगोपाल यादव ने कहा कि आयकर विभाग के छापों से सपाई डरने वाले नहीं  है। जितने छापे पड़ेंगे सपा उतनी ही मजबूत होगी।

विज्ञापन
Samajwadi Party Leader And Rajya Sabha MP Professor Ram Gopal Yadav Give Big Statement On Income Tax Raid
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने जरियानीम खेड़ा में काली माता मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद ने कहा कि छापों से सपाई डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। भाजपा के कई विधायक चुनाव हारने वाले हैं, लिहाजा हम उनको पार्टी में नहीं लेंगे। चुनाव में कुछ जीतने वाले भाजपा के विधायक भी हमारे संपर्क में हैं। हम उनको सपा में लाएंगे। कुछ दिन में हम भी भाजपा से कई नेताओं को सपा में शामिल कराएंगे।
विज्ञापन

छापामारी पर बोले साफ दिख रही हताशा
उन्होंने कहा कि सपा नेताओं के यहां छापामारी से भाजपा की हताशा साफ दिखाई दे रही है। भाजपा ने हार स्वीकार कर ली है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तो छापामारी की शुरुआत हुई है। सपाइयों को और छापों के लिए तैयार रहना होगा। जितना छापा पड़ेगा सपा उतनी मजबूत होगी। आने वाले चुनाव में सपा को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक विजय मिलेगी। यूनाइटेड इंटरनेशनल मानवाधिकार ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु यादव, पीएस यादव, टीपी मामा, एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, संतोष यादव, अनिल दोहरे, अनिल यादव, मदन यादव, शशि यादव, रतन सिंह यादव, गौरव यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

आगरा में भी पड़ा है छापा
इत्र कारोबारियों के बाद आयकर विभाग के रडार पर जूता निर्यातक आ गए। मंगलवार को आगरा के चार जूता निर्यातकों के तीन शहरों में मौजूद 15 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा। आयकर के 100 अधिकारियों की टीम ने दिल्ली, नोएडा और आगरा में एक साथ सुबह 8 बजे सर्वे शुरू किया। इन चार जूता निर्यातकों में से एक की मित्रता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से है। कारोबारी की मां की मृत्यु पर बीते साल पूर्व मुख्यमंत्री उनके घर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर की गई है कार्रवाई
- जूता निर्यातक नोवा शूज के हरसिमरन अलघ उर्फ मनु अलघ
- तारा इनोवेशन की मानसी चंद्रा
- ओम एक्सपोर्ट के राजेश सहगल
- आहुजा इंटरनेशनल के विजय आहुजा 
आयकर का छापा: इसलिए जूता निर्यातकों के ठिकानों पर हुई कार्रवाई, गुरुवार तक चल सकती है जांच
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed