उत्तर प्रदेश में समाप्त होने जा रही भाजपा सरकार की संविदा, पूर्व कानून मंत्री ने हाथरस कांड पर दिया बड़ा बयान
हाथरस कांड पर सपा नेता ने कहा कि जिस बिटिया के साथ घटना हुई उसकी एफआईआर सात दिन बाद लिखी गई। इलाज के लिए उसे दिल्ली भेजने में सरकार ने देर की। जबकि निर्भया फण्ड से उसका इलाज होना चाहिए था। इस कांड में भाजपा नेताओं को सरकार बचाने का काम कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में खंदारी स्थित विक्रम होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। चार साल में चार बार बिजली का बिल बढ़ाया गया। भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ा रही है। सिर्फ एक समाज के लोगों की सुनवाई हो रही है, बाकी 95 फीसदी जनता त्रस्त है।
हाथरस कांड पर सपा नेता ने कहा कि जिस बिटिया के साथ घटना हुई उसकी एफआईआर सात दिन बाद लिखी गई। इलाज के लिए उसे दिल्ली भेजने में सरकार ने देर की। जबकि निर्भया फण्ड से उसका इलाज होना चाहिए था। इस कांड में भाजपा नेताओं को सरकार बचाने का काम कर रही है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के खिलाफ सरकार साजिश रच रही है।
विदेशी फंडिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर विदेशी फंडिंग से दंगे कराने की साजिश थी तो इसके लिए गृह मंत्रालय व वित्त मंत्रालय जिम्मेदार है। ये दोनों मंत्रालय की नाकामी है जो समय रहते विदेशी फंडिंग का पता नहीं लगा सके। ये लोगों का ध्यान भटकाने के लिए जुमला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में चूर है। 2020 में जनता साइकिल की तरफ देख रही है। यूपी में न अब लॉ बचा है न ऑर्डर।
इस दौरान लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, शहर अध्यक्ष वाजिद निसार, पवन दोनेरिया, राहुल चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र शर्मा, इंदु जैन, अमित यादव, सौरभ गुप्ता, निर्वेश शर्मा की मौजूदगी में ब्राह्मण समाज के लोगों ने फरसा भेंट किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.