आगरा में सपा की जिला इकाई घोषित: नए और पुराने चेहरों को मिली तरजीह, बूथ मजबूत करने की कवायद
आगरा में सपा की जिला इकाई में 15 सचिव, छह उपाध्यक्ष सहित 51 सदस्य बनाए गए हैं। इसके साथ ही 10 फ्रंटल संगठनों के जिला अध्यक्ष और छह विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष भी घोषित कर दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने सोमवार को 15 सचिव, छह उपाध्यक्ष सहित 51 सदस्यीय जिला इकाई घोषित कर दी है। इनके अलावा 10 फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष और छह विधान सभा क्षेत्रों के अध्यक्ष मनोनीत किए हैं। फतेहाबाद रोड स्थित आशीष पैलेस में जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भेंट किए। बूथ मजबूत करने के लिए जिले की टीम में नए व पुराने चेहरों को तरजीह मिली है।
जिला मीडिया प्रभारी गौरव यादव के मुताबिक नई कार्यकारिणी में ऊदल सिंह कुशवाह, विष्णु प्रधान, लल्ला गुर्जर, मेघश्याम, राजपाल यादव और कृष्ण वर्मा सहित छह उपाध्यक्ष होंगे। मोहर सिंह जाटव को जिला कार्यालय प्रभारी बनाया है। पिंकी त्यागी कोषाध्यक्ष होंगे। डॉ. भूपेंद्र वर्मा, विपिन शर्मा, अरविंद यादव, डॉ. शमशेर खान, हरेंद्र तोमर, राजेंद्र सिंह जाटव और राकेश धनगर सहित 15 जिला सचिव बनाए हैं।
ये बनाए गए सदस्य
हेम सिंह चाहर, धर्मेंद्र प्रजापति, मन्नत बेगम, संगीता पचौरी सहित 25 सदस्यों को जिला कार्यकारिणी में जगह मिली है। जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने बताया कि सभी धर्म, वर्ग के लोगों को जिले की टीम में प्रतिनिधित्व दिया है। नए व पुराने चेहरों को मिलाकर टीम बनाई है। 2022 में विधान सभा चुनाव के लिए निष्ठा व लगन से सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
जिला महासचिव श्री प्रकाश यादव उर्फ पिंटू की घोषणा लखनऊ से हुई थी। नए टीम की घोषणा के दौरान सपा नेत्री ममता टपलू, वाजिद निसार, सचिन चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, अवनींद यादव, संजय तोमर आदि मौजूद रहे।
ये बने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष
सौरभ शर्मा फतेहाबाद, आरपी सिंह बाह, नरेश गुर्जर खेरागढ़, प्रदीप मुखिया फतेहपुर सीकरी, विजयपाल चाहर आगरा ग्रामीण और सुरेश दिवाकर को एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नियुक्त किया है। अलका वर्मा को अधिवक्ता सभा, सुरेखा खत्री को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, ऋषि बाल्मीकि को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, शेर सिंह को सैनिक प्रकोष्ठ, राजकुमार राठौर को मजदूर सभा, कुसमलता को महिला सभा, मुकेश भारद्वाज को व्यापार सभा, नंद किशोर को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
सपा महानगर महासचिव पवन दौनेरिया व उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। वीडियो का हवाला देते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सौरभ गुप्ता, निर्वेश शर्मा, सचिन शर्मा, रोहित शिवहरे, विनोद श्रोतिया, बलविंदर, ओम पंडित आदि मौजूद रहे।