{"_id":"5d6926238ebc3e015b678cca","slug":"samajwadi-party-declared-maharaj-singh-dhangar-candidate-up-assembly-by-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बसपा के बाद समाजवादी पार्टी ने टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए किया प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के बाद समाजवादी पार्टी ने टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए किया प्रत्याशी घोषित
Fri, 30 Aug 2019 07:11 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 30 Aug 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के द्वारा सबसे पहले टूंडला सुरक्षित विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने के बाद शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। सपा अध्यक्ष द्वारा उपचुनाव के लिए महाराज सिंह धनगर को प्रत्याशी बनाया गया है। उनके नाम की चर्चा पहले से ही थी।
गौरतलब है कि महाराज सिंह धनगर को आम चुनाव में टिकट दिया गया था, लेकिन बाद में भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए शिवसिंह चक को महाराज सिंह का टिकट काटकर दे दिया गया था। इसके बाद भी वह लगातार पार्टी में सक्रिय रहे।
पूर्व सांसद अक्षय यादव के चुनाव में भी उन्होंने भरपूर मेहनत की और क्षेत्र में सक्रिय बने रहे। पूर्व मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल द्वारा टूंडला सीट खाली किए जाने के बाद टूंडला विधानसभा में उपचुनाव होगा।

सपा से भी लगभग एक दर्जन से अधिक दावेदार लाइन पर थे। जिनमें से महाराज सिंह धनगर को पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। सपा द्वारा प्रत्याशी की घोषणा होने पर अब भारतीय जनता पार्टी की ओर सभी की निगाहें जमीं हुईं हैं। भाजपा किसे पार्टी प्रत्याशी घोषित करती है। वहीं कांग्रेस ने भी अभी तक कोई प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।