फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party celebrated the birth anniversary of Lokbandhu Rajnarayan

समाजवादी पार्टी ने मनायी लोकबंधु राजनारायण की जयंती

Tue, 23 Nov 2021 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party celebrated the birth anniversary of Lokbandhu Rajnarayan
कासगंज में लोकबंधु राजनारायण की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण करते सपा जिलाध्यक्ष व साथ में ? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय उर्मिला पैलेस बिलराम गेट पर समाजवादी चिंतक लोकबंधु राजनारायण की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह यादव एवं अन्य सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण भारत के एक ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव हराया था। वे 1977 से 1979 तक भारत के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में रहे। लोकबंधु ने हमेशा ही लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि माना। वह हमेशा ही समाजवाद विचार धारा को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहे।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री मानपाल सिंह वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह गौर एवं देव प्रकाश ने भी गोष्ठी में अपने विचारों को व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान रामवीर लोधी, ठाकुरदास लोधी, अजय पाल, कमल सिंह मौर्य, विशाल कश्यप, छत्रपाल लोधी, राजपाल वर्मा, अभय यादव, अजय बहेड़िया, स्वदेश यादव, अशोक यादव, यादवेंदु, रामेश्वर बघेल, धर्मेंद्र प्रधान, रिंकू यादव, अर्जुन सिंह जाटव, भूपेंद्र, राकेश प्रधान, प्रशांत यादव, संजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed