{"_id":"620a132bd9ff185543682c6d","slug":"samajwadi-chhatra-sabha-students-protest-outside-the-vice-chancellor-residence-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: समाजवादी छात्र सभा का कुलपति सचिवालय के बाहर प्रदर्शन, धरने पर बैठे छात्र नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: समाजवादी छात्र सभा का कुलपति सचिवालय के बाहर प्रदर्शन, धरने पर बैठे छात्र नेता
Mon, 14 Feb 2022 02:00 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Feb 2022 02:00 PM IST
सार
आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्र समस्याओं को लेकर समाजवादी छात्रसभा ने सोमवार को कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दिया। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र सभा का आरोप है कि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सेल, हॉस्टल की सुविधा समेत अन्य समस्याएं हैं। इससे छात्रों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
धरने पर करते समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में समाजवादी छात्र सभा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए कुलपति कार्यालय (सचिवालय) पर धरना दिया। नारेबाजी करते हुए छात्रों ने हंगामा किया। प्लेसमेंट सेल, हॉस्टल समेत पांच सूत्री मांगों के लिए कुलपति से मिले। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह और प्रदेश सचिव रवि यादव के नेतृत्व में छात्र कुलपति सचिवालय पहुंचे। यहां गेट पर सुरक्षा गार्ड ने रोक दिया। इस पर छात्र गेट के बाहर धरने पर बैठकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जानकारी पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव और प्रो. संजीव शर्मा छात्रों से मिलने आए।
विज्ञापन
कुलपति की बैठक का हवाला देकर शांति बनाए रखने को कहा। बैठक खत्म होने के बाद छात्र सभा के प्रतिनिधिमंडल की प्रभारी कुलपति विनय पाठक से वार्ता हुई। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सेल नहीं है, जिससे पढ़ाई पूरी होने के बाद छात्रों को नौकरी मिल सके। हॉस्टल की व्यवस्था नहीं है, जिससे बाहरी छात्रों को किराए पर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बी-फार्मा कोर्स को छलेसर कैंपस शिफ्ट करने, पीने के पानी की सुविधा किए जाने और बंद पड़े कोर्स को फिर से शुरू कराने की समस्याएं बताई। इनकी मांगों को पूरा करने का प्रभारी कुलपति ने आश्वासन दिया। मांग पूरी न होने पर छात्रों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में मोहम्मद शाकिर, शुभम वाल्मीकि, अनमोल दिवाकर, दीपक कुमार, पुष्पेंद्र चक, ललित कुमार, अरुण यादव आदि मौजूद रहे।