फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajvadi party

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले सपाइयों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Fri, 18 Sep 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
samajvadi party
किशनी/कुसमरा। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले सपाइयों के पर थाना किशनी और कुसमरा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें 17 नामजद व 75 अज्ञात को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहृवाहन पर बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर विरोध प्रदर्शन किया था। सपाइयों ने बिना अनुमति सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। प्रदर्शन करते हुए सपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसआई जैकब फर्नांडीज ने सपा नगर अध्यक्ष डैनी यादव, मुकुल यादव, मनोज यादव, पवन यादव, प्रदीप यादव, प्रशांत, राजा, आकिब, मंसूरी व 40-50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करवाया है। चौकी इंचार्ज अभिमन्यु मलिक ने कुसमरा में बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर सपा नेता अभिषेक यादव, रिंकू प्रताप, अंशुल यादव, मोनू यादव, अशोक जाटव, शिवम शाक्य, डेविड यादव, सौरभ, रमन व 25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने से कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटेगा। सपा संघर्ष जारी रखेगी। 2022 में सरकार बनने पर ज्यादतियों का बदला लिया जाएगा।
डैनी यादव, नगर अध्यक्ष सपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed